Yayavar Ki Yaadein
Regular price
₹ 330
Sale price
₹ 330
Regular price
₹ 350
Unit price
Save 5%
| Item Weight | 0.400 |
| ISBN | 978-9382673804 |
| Author | Devendra Mewari |
| Language | Hindi |
| Publisher | Sambhavna Prakashan |
| Pages | 262 |
| Dimensions | 10 x 10 x 10 cm |
| Publishing year | 2025 |
| Edition | Classic |
| Return Policy | 5 days Return and Exchange |
Yayavar Ki Yaadein
Regular price
₹ 330
Sale price
₹ 330
Regular price
₹ 350
Unit price
5% off
Product description
Shipping & Return
Offers & Coupons
वे भावी जीवन के स्वप्न देखने के दिन थे जब मैं अपने सपनों के शहर नैनीताल में था। कहानियाँ लिखता था, कहानियाँ पढ़ता था। वहीं मिले थे अप्रतिम भाषा विज्ञानी डॉ. हेमचंद्र जोशी। वहीं युवा साथी वीरेन डंगवाल को ‘खरगोश’ कहानी लिख कर कवि बनते देखा था और वहीं मिला था वह किसी अन्य लोक का कवि-चित्राकार दोस्त मुहम्मद सईद। वहीं भेंट हुई थी उस स्नेहिल साथी गिरीश तिवारी गिर्दा से जिसके हुड़के की थाप पर नैनीताल की भीड़ भरी मालरोड में हमने लोकगीत गाए थे। वर्षों बाद उसी सरोवर नगरी में विश्व प्रसिद्ध, पत्थरों के पारखी डॉ. खड्ग सिंह वल्दिया मिले जो एक यादगार जैकेट पहन कर बच्चों की मानिंद चहके थे। यायावर क़दम मुझे दिल्ली ले गए तो भीष्म (साहनी) जी से मिला। उनसे जो स्नेह मिला उसे आजीवन नहीं भूल सकता। उसी दिल्ली में जीवन संघर्ष के प्रतीक शैलेश मटियानी मिले जिनकी ‘मेरी तैंतीस कहानियाँ’ पढ़ कर नैनीताल में कई बार रोया था। वहीं जुझारू पत्राकार और विज्ञान कथाकार कैलाश साह मिले थे। वहीं मिले बालीवुड से आए जाने-माने फिल्मकार अरुण कौल, रीगल सिनेमा हॉल के बाहर भीड़ में अनोखे संपादक मनोहर श्याम जोशी और दूरदर्शन का चहेता चेहरा बन चुके प्रोफेसर यश पाल। लेकिन, मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिले इलाहाबाद में। विद्वान विज्ञान लेखक गुणाकर मुले से दिल्ली में नहीं कानपुर में भेंट हुई तो रोचक विज्ञान के रचयिता रमेशदत्त शर्मा से पंतनगर में और मनीषी संपादक नारायणदत्त से मुंबई के बजाय लखनऊ में। बच्चों के प्रिय विज्ञान लेखक दिलीप सालवी, प्रेमानंद चंदोला और शुकदेव दिल्ली में मिले। एक ओर इन मुलाकातों की यादें और दूसरी ओर आधी सदी से भी लंबे समय से मेरे साथ चल रही वे चीज़ें! भला उन्हें भी कैसे भूल सकता हूँ? तो, आओ मेरी यायावरी यादो, आओ मेरे पाठकों से मिलो...
- Sabr– Your order is usually dispatched within 24 hours of placing the order.
- Raftaar– We offer express delivery, typically arriving in 2-5 days. Please keep your phone reachable.
- Sukoon– Easy returns and replacements within 5 days.
- Dastoor– COD and shipping charges may apply to certain items.
Use code FIRSTORDER to get 5% off your first order.
You can also Earn up to 10% Cashback with POP Coins and redeem it in your future orders.