Ujalon ko khabar do
Earn Popcoins
Author | Balli Singh Cheema |
Language | Hindi |
Publisher | Setu prakashan |
ISBN | 978-81-940910-3-5 |
Book Type | Paperback |
Item Weight | 0.102 kg |
Dimensions | 129 x 198 mm |
Edition | 1st |
Ujalon ko khabar do
About book
'उजालों को ख़बर कर दो' बल्ली सिंह चीमा का पाँचवाँ और नवीनतम संग्रह है। इस नये संग्रह की ग़ज़लें और उसके शेर राजनीतिक समझ और आसपास के वातावरण से उपजे हैं। निश्चित रूप से यह राजनीतिक समझ जन सरोकारों से ओतप्रोत है। जनपक्षी राजनीति और आसपास के परिवेश के चित्र उभारने के कारण चीमा जी का यह संग्रह भी जनता का विश्वास और प्यार पा सकेगा-हमें ऐसा विश्वास है। जनता इससे जुड़ पाएगी। ये ग़ज़लें इश्क और दर्द की परंपरा से बाहर, एक संवेदनशील नागरिक की प्रतिक्रियाएँ हैं। ये प्रतिक्रियाएँ व्यवस्था के विरुद्ध हैं, पर कभी-कभी अभिव्यक्ति के लिए स्पष्टता और सूक्ष्मता के लिए संज्ञाओं का सहारा भी लिया गया है।
पिछले संग्रहों की तुलना में, इस संग्रह की भाषा परिपक्व हुई है। आज के सामाजिक-राजनीतिक जीवन की त्रासदियों की गहरी समझ से भी भाषा परिपक्व हुई है और संवेदनात्मक संरचना की गुणात्मक अभिवृद्धि से भी। संभवतः इसीलिए भूमिका में प्रणय कृष्ण ने लिखा है- " 'उजालों को ख़बर कर दो' बल्ली सिंह चीमा की काव्य-यात्रा की नयी मंजिल है। यह संग्रह उनके पाठकों में नयी चेतना का संस्कार करेगा और पहले की तरह ही इस संग्रह की ग़ज़लें भी आज के भारत के जनांदोलनों का कंठहार बनेंगी, इसमें कोई संदेह नहीं।"
About Author
बल्ली सिंह चीमा
जन्म : 2 सितंबर 1952, अमृतसर जिले की चभाल तहसील के चीमा खुर्द गाँव में।
शिक्षा : हाईस्कूल, प्रभाकर
व्यवसाय : खेती
प्रकाशन : 'ख़ामोशी के ख़िलाफ़' (1980), 'ज़मीन से उठती आवाज' (1990), 'तय करो किस ओर हो' (1998), हादसा क्या चीज़ है' (2012), ‘उज़ालों को ख़बर कर दो’ (2020)। देश की सभी प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में लगातार रचनाएँ प्रकाशित।
सम्मान : 'कुमाऊँ गौरव सम्मान' 2005 हल्द्वानी (उत्तराखंड); 'कविता कोश सम्मान' 2011 जयपुर (राजस्थान); 'गिरीश तिवारी गिर्दा सम्मान' मार्च 2012 अगस्तमुनि (उत्तराखंड); राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल द्वारा 'गंगाशरण सिंह पुरस्कार' राष्ट्रपति भवन, जून 2012; 'आचार्य निरंजननाथ पुरस्कार' 2014 काँकरोली जिला, राजसमंद (राजस्थान)।
- Over 27,000 Pin Codes Served: Nationwide Delivery Across India!
- Upon confirmation of your order, items are dispatched within 24-48 hours on business days.
- Certain books may be delayed due to alternative publishers handling shipping.
- Typically, orders are delivered within 5-7 days.
- Delivery partner will contact before delivery. Ensure reachable number; not answering may lead to return.
- Study the book description and any available samples before finalizing your order.
- To request a replacement, reach out to customer service via phone or chat.
- Replacement will only be provided in cases where the wrong books were sent. No replacements will be offered if you dislike the book or its language.
Note: Saturday, Sunday and Public Holidays may result in a delay in dispatching your order by 1-2 days.
Use code FIRSTORDER to get 10% off your first order.
Use code REKHTA10 to get a discount of 10% on your next Order.
You can also Earn up to 20% Cashback with POP Coins and redeem it in your future orders.