Tark ke khunte se
Item Weight | 196 gram |
ISBN | 978-93-91277-44-4 |
Author | Jyant pawar |
Language | Hindi |
Publisher | Setu Prakashan |
Pages | 286 |
Book Type | Paperback |
Dimensions | 129 x 198 mm |
Edition | 1st |

Tark ke khunte se
About Book
मराठी के अग्रणी कहानीकार जयंत पवार की ये लंबी कहानियाँ हाशिये बाहर के आदमी को आस्था तथा सम्मान के साथ केंद्र में रख कर मानवीयता के चरम बिंदु पर जाकर लिखी गयी जीवन गाथाएँ हैं । ये कहानियाँ सत्ता, शोषण और साहित्य के अंतर्संबंधों की सही परख की खोज का प्रयास करती हैं। इसलिए सत्ता से निरंतर दूर रखे गये आदमी के जीवन की त्रासदियों को केंद्र में रखती हैं। शहरी परिवेश की भरी-पूरी दुनिया में साधनहीन आदमी के अकेलेपन का विकराल रूप इन कहानियों में दिखाई देता है। जयंत पवार कहानी को मानव जीवन की जटिलता से और विषमता से जूझने का हथियार मानते हैं। मिथकों की संरचना भी सत्ता का एक रूपक होता है, यह जान कर वे मिथकों की रचना पर सवाल उठाते हैं
और उनसे अलग अर्थ प्रसृत करवाते हैं। कहानी के शिल्प पर भी सवाल उठाने से वे परहेज नहीं करते। संगीत के बड़े ख्याल की धीमी लय में लिखी गयीं ये कहानियाँ विस्तार से तथा सूक्ष्मता से मनुष्यता का आलाप गाकर मन में गहरी पैठ लेती हैं। समकालीन जीवन की व्यामिश्रता का बखान करती ये कहानियाँ आधुनिक भारतीय कहानी की पहचान का महत्त्वपूर्ण हिस्सा हैं। मराठी-हिंदी के दो-तरफा अनुवादक डॉ. गोरख थोरात ने इन कहानियों का अनुवाद कर मराठी कहानी के प्रगतिगामी पक्ष को उजागर किया है।
- Sabr– Your order is usually dispatched within 24 hours of placing the order.
- Raftaar– We offer express delivery, typically arriving in 2-5 days. Please keep your phone reachable.
- Sukoon– Easy returns and replacements within 7 days.
- Dastoor– COD and shipping charges may apply to certain items.
Use code FIRSTORDER to get 10% off your first order.
You can also Earn up to 20% Cashback with POP Coins and redeem it in your future orders.