Shri Jalandharnath Peeth “Sire Mandir”
Regular price
₹ 350
Sale price
₹ 350
Regular price
Unit price
Save
Item Weight | 400 Grams |
ISBN | 978-8188756792 |
Author | Bhagwatilal Sharma |
Language | Hindi |
Publisher | Rajasthani Granthagar |
Pages | NA |
Book Type | Paperback |
Publishing year | 2015 |

Shri Jalandharnath Peeth “Sire Mandir”
Product description
Shipping & Return
Offers & Coupons
श्री जालंधरनाथ पीठ 8220;सिरे मंदिर8221; : आत्मकल्याण के लिये मार्ग प्रशस्त करने वाली नाथ-संस्कृति ने समस्त भारतभूमि को किसी समय बहुत प्रभावित किया, और राजस्थान को अधिकत: क्योंकि यहाँ के शासकों ने और जनता ने नाथ-पद्धति का खुले हृदय से स्वागत कर उसे आत्मसात करने का प्रयास किया। नवनाथों से समादृत योगिराज श्री जालंधरनाथ की तपस्याभूमि कलशाचल, जालोर इस सत्प्रयास का केन्द्र रहा। इसीलिये जालंधर-पीठ 8216;सिरे मन्दिर8217; हुआ।इस शोध-कृति में 8216;सिरे मन्दिर8217; में विद्यमान भ्रमर गुफा आदि महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों, शिलालेखों एवं अन्य ऐतिह्य सामग्री का इत्थंभूत वर्णन तो लेखक डॉ. शर्मा ने किया ही है, साथ में मारवाड़ के अनेक कवियों की इन स्थानों के वर्णन में या नाथ-भक्ति में मुखरित हुई वाणी का पाठकों को होने वाला रसास्वादन निश्चय ही उन्हें इस साहित्य के अध्ययन के लिये उन्मुख करेगा।राजस्थान के राजकुलों पर इन सिद्धों की पर्याप्त कृपा रही। अनके राजाओं को तो शासन-सत्ता ही उस गुरु-कृपा के फलस्वरूप मिली। जोधपुर के म. मानसिंह तो इस जालंधर-पीठ के ऋणी हैं। उनका 8216;सिरे मन्दिर8217; से जो आजीवन सम्बन��ध रहा, अपने इष्ट श्री जालंधर नाथ की भक्ति में उनका जो कवि-हृदय पुलकित हुआ, उस काव्यमय अभिव्यक्ति की लेखक द्वारा की गई अनूठी प्रस्तुति के लिये जितना कहा जाय, उतना ही कम है।राजस्थान में नाथ-संस्कृति के उत्थान तथा व्यापक प्रचार-प्रसार को ऐतिह्य के आधार पर लेखन-बद्ध करने का समग्र प्रयास अभी तक प्रतीक्षित ही है। डॉ. भगवतीलाल शर्मा का इस दिशा में यह प्रथम सत्प्रयास है। यह अध्ययन अन्य अनुसंधित्सुओं के आगामी प्रयासों के लिये प्रेरक सिद्ध होगा, ऐसी आशा है।RelatedTRUE
- Sabr– Your order is usually dispatched within 24 hours of placing the order.
- Raftaar– We offer express delivery, typically arriving in 2-5 days. Please keep your phone reachable.
- Sukoon– Easy returns and replacements within 5 days.
- Dastoor– COD and shipping charges may apply to certain items.
Use code FIRSTORDER to get 5% off your first order.
You can also Earn up to 10% Cashback with POP Coins and redeem it in your future orders.