RET PAR REKHAYEN | POEMS | रेत पर रेखाएँ (राजेश 'भारती' की कविताएँ)
Item Weight | 170gm |
ISBN | 978-93-48290-13-7 |
Author | Rajesh 'Bharti' |
Language | Hindi |
Publisher | Vera Prakashan |
Pages | 144 |
Dimensions | 5.25X8X.35 Inch |
Publishing year | 2025 |
Edition | 1 |

RET PAR REKHAYEN | POEMS | रेत पर रेखाएँ (राजेश 'भारती' की कविताएँ)
राजेश 'भारती' समकालीन हिन्दी कविता के उन विशिष्ट रचनाकारों में हैं, जिनकी कविताएँ सीधे जन-मन से संवाद करती हैं। वे सिर्फ़ एक कवि नहीं, बल्कि अपने समय के संघर्षशील ग्रामीण समाज के प्रतिनिधि स्वर हैं। हर कविता में उनका अनुभव, ज़मीन की सोंधी गंध, और एक किसान की पीड़ा और प्रतिरोध की गूँज स्पष्ट सुनाई देती है। हरियाणा के ग्रामीण परिवेश में जन्मे और पले-बढ़े राजेश 'भारती' ने किसान परिवार से ताल्लुक रखते हुए खेत, मज़दूरी, बारिश, भूख, बेरोज़गारी और व्यवस्था की विडंबनाओं को न केवल जिया है, बल्कि उन्हें अपनी लेखनी से जनचेतना में भी ढाला है। उनकी कविताओं में न कोई कृत्रिमता है, न अलंकरण का बोझ— वे सहज, स्वाभाविक, लेकिन गहरे अर्थों से लबरेज़ होती हैं। 'रेत पर रेखाएँ' एक ऐसा संग्रह है जो विरोध का सौंदर्य, प्रेम की शक्ति, संवेदनशीलता का बल, और जन-संघर्ष की गरिमा को समेटे हुए है। इसकी कविताएँ मात्र भाव नहीं हैं, ये प्रश्न हैं, विचार हैं, और क्रांतिक घोषणाएँ हैं। यह संग्रह वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य के विरुद्ध एक जागरूक कवि की जवाबदेही को दर्ज करता है—जहाँ कविता 'मन बहलाव' नहीं, बल्कि 'मन बदलने' का माध्यम बनती है।
— दीपक वोहरा
- Sabr– Your order is usually dispatched within 24 hours of placing the order.
- Raftaar– We offer express delivery, typically arriving in 2-5 days. Please keep your phone reachable.
- Sukoon– Easy returns and replacements within 5 days.
- Dastoor– COD and shipping charges may apply to certain items.
Use code FIRSTORDER to get 5% off your first order.
You can also Earn up to 10% Cashback with POP Coins and redeem it in your future orders.