Rang Shabd Nain
Regular price
₹ 150
Sale price
₹ 150
Regular price
Unit price
Save
Item Weight | 0.150 |
ISBN | 978-81-975844-3-5 |
Author | Divya Singh |
Language | Hindi |
Publisher | Vera Prakashan |
Pages | 116 |
Dimensions | 5.25X8X.35 Inch |
Publishing year | 2024 |
Edition | First |
Return Policy | 5 days Return and Exchange |

Rang Shabd Nain
Regular price
₹ 150
Sale price
₹ 150
Regular price
Unit price
Product description
Shipping & Return
Offers & Coupons
जेक्सन पॉलॉक ने कहा था कि – “Every good painter paints what he is.” वेरा प्रकाशन से आया चित्रकार दिव्या सिंह का काव्य संग्रह ‘रंग शब्द नैन’ उपरोक्त कथन की पुष्टि करता है। एक चित्रकार जब अपनी कूची को क़लम में बदलता है, तो कैसे सुंदर शब्द-चित्र रचता है, यह दिव्या सिंह को कविताओं को पढ़ कर जाना जा सकता है। ‘रंग शब्द नैन’ में शामिल कविताएँ, दिव्या सिंह के जीवन के कैनवस के ब्रश-स्ट्रोक्स हैं। उन्हीं के शब्दों का प्रयोग करें, तो, “प्रत्येक कविता के भीतर कवि पूरी तरह नहीं होता।” यही कवि का कविता में अधूरेपन के साथ मौजूद होना, उन के काव्य की सुंदरता है। यह कविता में अधूरा रह जाने की कसक और उन की स्मृतियाँ मिल कर वे कविताएँ रचती हैं, जिन्हें पढ़ कर आप मंत्रमुग्ध हो जाएँगे।
रंग शब्द नैन की कविताएँ जीवन से उपजी कविताएँ हैं, जिन में प्रेम, करुणा और भाव के विभिन्न रूपों के दर्शन सहसा ही होते हैं। उन्हीं की कविता पंक्ति – री चिड़ियो मेरे जीते जी आना, कविता के रसास्वादन के लिए आप सुधी पाठकों को आमंत्रित करती है। चले आईये और ‘रंग शब्द नैन’ के काव्य-कुंड में डूबिए-उतराईये।
आख़िर में कहें, तो अगर आप ऐसी कविताएँ पढ़ना चाहते हैं, जो स्त्री मन की अबूझ गहराईयों, संबंधों को देखने के नए नज़रिए पर आधारित हों, तो आप ‘रंग शब्द नैन’ का चुनाव कर सकते हैं।
- Sabr– Your order is usually dispatched within 24 hours of placing the order.
- Raftaar– We offer express delivery, typically arriving in 2-5 days. Please keep your phone reachable.
- Sukoon– Easy returns and replacements within 5 days.
- Dastoor– COD and shipping charges may apply to certain items.
Use code FIRSTORDER to get 5% off your first order.
You can also Earn up to 10% Cashback with POP Coins and redeem it in your future orders.