Pustkalaya Prashasan Evam Prabandh
Item Weight | 450GM |
ISBN | 9788170000000 |
Author | S. K. Sharma |
Language | Hindi |
Publisher | Vani Prakashan |
Pages | 292 |
Book Type | Hardbound |
Dimensions | 5.30"x8.50" |
Publishing year | 2012 |
Edition | 2nd |

Pustkalaya Prashasan Evam Prabandh
पुस्तकालय प्रशासन एवं प्रबन्ध - पुस्तकालय संचालन एवं प्रबन्ध एक-दूसरे के पर्यायवाची कहे जा सकते हैं परन्तु संचालन एवं संगठन एक-दूसरे के पूरक होते हैं। जहाँ से एक का अन्त होता है, वहीं से दूसरा प्रारम्भ होता है। एक ही सिक्के के दो पहलू भी कह सकते हैं।पुस्तकालय के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए जिस ढाँचे की आवश्यकता है, उसी की रूपरेखा तथा पदों का समूहीकरण संगठन कहलाता है। संगठन का कार्य योजनाबद्ध है। जो शुरू करने का पहला चरण होता है। और प्रशासन (प्रबन्ध) अनुसरण करता है। बिना संगठन के संचालन सम्भव नहीं है। संगठन वस्तुतः कार्यों एवं दायित्वों के विभाजन द्वारा किसी निश्चित कार्य को सम्पन्न करने हेतु कर्मचारियों की व्यवस्था करना होता है।संचालन में उन सभी तकनीकी एवं विधियों का प्रयोग किया जाता है जिसमें किसी संस्था के लक्ष्य की प्राप्ति कम-से-कम व्यय, श्रम एवं प्रयत्न से की जाती है। इसके द्वारा सभी कर्मचारियों के कार्यकलापों को समुचित दिशा में क्रियान्वित किया जाता है।सिद्धान्त व आधार के बिना कोई कार्य योजनाबद्ध नहीं हो सकता। अतः किसी भी संगठन के सफल संचालन हेतु सिद्धान्तों का ज्ञान होना एवं समयानुसार उनका प्रयोग अति आवश्यक है। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मानवीय क्रियाओं का सामूहिक रूप से प्रबन्ध करना प्रशासन का उद्देश्य है।
- Sabr– Your order is usually dispatched within 24 hours of placing the order.
- Raftaar– We offer express delivery, typically arriving in 2-5 days. Please keep your phone reachable.
- Sukoon– Easy returns and replacements within 5 days.
- Dastoor– COD and shipping charges may apply to certain items.
Use code FIRSTORDER to get 5% off your first order.
You can also Earn up to 10% Cashback with POP Coins and redeem it in your future orders.