KHUSRO BAAZI PREM KI...KHELEN MAIN AUR TUM (Monologue)
ISBN | NA |
Language | Hindi |
Publisher | Bodhi Prakashan |
Pages | - |
Dimensions | NA |
Edition | 1st |
Return Policy | 5 days Return and Exchange |

KHUSRO BAAZI PREM KI...KHELEN MAIN AUR TUM (Monologue)
ये कहानी नहीं; एकालाप है उस नदी का जो विभिन्न पड़ावों से गुज़रते हुए... समंदर में जा गिरती है, मिटाती अपना अस्तित्व…इस आस में कि उसे भी मीठा कर देगी। ये एक सफ़रनामा है प्रेम से लेकर... प्रेम तक का। प्रेम में की गई मुलाकातें… जिए हुए अहसास ... बुने हुए ख़्वाब... कुछ मुट्ठी भर शिकायतें... और $खूब सारे काश, सब मिलकर इसे बनाते हैं। ये सफ़र साक्षी है इस बात का की न सिर्फ प्रेम को पा कर, बल्कि उसे खो कर भी... प्रेम में हुआ जा सकता है। किरदार/ पात्रों से परे इस सफर का कोई समय या स्थान नहीं है; हर देश... हर वर्ग... हर उम्र... हर समय... हर नाम... हर शहर की साँझी है ये यात्रा। इस बात को यूँ भी कहा जा सकता है कि हर पढ़ने वाला इनका पात्र है... इन्हें पढ़ कर आपको यह आभास होगा कि ये उसकी अपनी किसी मुला$कात की, अपने किसी अहसास की बात है। प्रेम के बारे में कुछ भी कहना मेरी सीमाओं से परे था... फ़िर भी आज तक प्रेम के बारे जो पढ़ा... सुना या अनुभव किया... उन सबको मिलाकर कुछ लिखने का प्रयास किया है। इसे एक नया प्रयोग कह सकते हैं... क्योंकि आमतौर पर पाठक को रचना समझने... उसमें झाँकने के लिए, लेखक के चश्मे की ज़रूरत पड़ती है... अब क्योंकि मेरे पाठक का कद मुझसे कहीं ऊँचा है तो किरदार को सोचने, समझने, उसे अपना एक नाम और यहाँ तक की उम्र भी, अपनी पसंद से... अपनी समझ से देने की छूट, आपको ही है। मन से लिखी रचनाओं को हमेशा पलकों पर बिठाया जाता है... ऐसा विश्वास रखते हुए ये किताब आपके समक्ष है। -रजनी दीप
- Sabr– Your order is usually dispatched within 24 hours of placing the order.
- Raftaar– We offer express delivery, typically arriving in 2-5 days. Please keep your phone reachable.
- Sukoon– Easy returns and replacements within 5 days.
- Dastoor– COD and shipping charges may apply to certain items.
Use code FIRSTORDER to get 5% off your first order.
You can also Earn up to 10% Cashback with POP Coins and redeem it in your future orders.