Kal ki baat : Rishabha
Item Weight | 137 gram |
ISBN | 978-93-91277-54-3 |
Author | Prachand Praveer |
Language | Hindi |
Publisher | Setu Prakashan |
Pages | 192 |
Book Type | Paperback |
Dimensions | 129 x 198 mm |
Edition | 1st |

Kal ki baat : Rishabha
About Book
लघुकथा संग्रह ‘कल की बात' एक विशिष्ट विधा में है, जिसके हर अंक में ठीक पिछले दिन की घटनाओं का मनोरंजक वर्णन है। आपबीती शैली में लिखी गयी ये कहानियाँ कभी गल्प, कभी हास्य, कभी उदासी को छूती हुई आज के दौर की साक्षी हैं। कहानीकार, उसके खुशमिजाज सहकर्मी, आसपड़ोस के चुलबुले बच्चे, यहाँ भारतीय समाज में रचे-बसे गीत और कविताएँ पारम्परिक मूल्यों के साथ विविधता में यहाँ बने रहते हैं। कई बार छोटी-छोटी बातों में गहरी बात छुपी होती है, ऐसी ही है कल की बात! इसे पढ़कर आप भी कह उठेंगे कि यह मेरी भी कहानी है। कल की बात हमारी ही तो बात है!
‘षड्ज' इस लघुकथा संकलन श्रृंखला की पहली कड़ी है।
‘ऋषभ', इस लघुकथा संकलन श्रृंखला की दूसरी कड़ी है।
‘गान्धार' इस लघुकथा संकलन श्रृंखला की तीसरी कड़ी है।
About Author
प्रचण्ड प्रवीर
बिहार के मुँगेर जिले में जन्म। सन् 2005 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली से रासायनिक अभियान्त्रिकी में प्रौद्योगिकी स्नातक की उपाधि ग्रहण की। सन् 2010 में पहला उपन्यास 'अल्पाहारी गृहत्यागी : आई.आई.टी. से पहले’ ने कई युवा लेखकों को प्रेरित किया। सन् 2016 में 'अभिनव सिनेमा’ (रस सिद्धान्त के आलोक में विश्व सिनेमा का परिचय) ने सिने अध्ययन को नयी दिशा दी। सन् 2016 में ही पहला कथा-संग्रह 'जाना नहीं दिल से दूर’। पहला अँग्रेजी कहानी-संग्रह 'भूतनाथ मीट्स भैरवी’ सन् 2017 में प्रकाशित हुआ। राशियों के नाम पर चॢचत कहानियों के संग्रह 'उत्तरायण’ व 'दक्षिणायन’ दो खण्डों में सन् 2019 में और सन् 2021 में बहुचॢचत पुस्तक 'अभिनव सिनेमा’ का अँग्रेजी अनुवाद 'सिनेमा थ्रू रसा’ प्रकाशित हुआ। प्रचण्ड प्रवीर इन दिनों गुरुग्राम में एक अन्तरराष्ट्रीय कम्पनी में समूह प्रबन्धक की भूमिका में योगदान दे रहे हैं।
- Sabr– Your order is usually dispatched within 24 hours of placing the order.
- Raftaar– We offer express delivery, typically arriving in 2-5 days. Please keep your phone reachable.
- Sukoon– Easy returns and replacements within 7 days.
- Dastoor– COD and shipping charges may apply to certain items.
Use code FIRSTORDER to get 10% off your first order.
You can also Earn up to 20% Cashback with POP Coins and redeem it in your future orders.