Janma Ki Ek Bhool
Item Weight | 145 Grams |
ISBN | 978-9380183770 |
Author | Ramdeo Dhoorundhar |
Language | Hindi |
Publisher | Prabhat Prakashan |
Book Type | Hardbound |
Publishing year | 2015 |
Edition | Ist |
Return Policy | 5 days Return and Exchange |

Janma Ki Ek Bhool
'जन्म की एक भूल' रामदेव धुरंधर का द्वितीय कहानी संग्रह है। ज्यादातर वे नाटक, लघुकथा और उपन्यास में अपनी लेखकीय निष्ठा का अर्घ्य समर्पित करते रहे। पर कहानी लेखन की उनकी बेचैनी यथावत् बनी रही। उसी बेचैनी का परिणाम 'जन्म की एक भूल' कहानी-संग्रह के रूप में पाठकों के समक्ष है।प्रस्तुत संग्रह में कुल सत्रह कहानियाँ संकलित हैं। हर कहानी का अस्तित्व एक दूसरी से पृथक् है। कहानियाँ लेखक के अपने मॉरीशस के जनजीवन को रेखांकित करती हैं, साथ ही अपने देश की सीमा तोड़ने में सक्षम हैं। इस दृष्टि से इनमें हम विश्वमानव को समाहित पाएँगे।भाषा, शैली और अभिव्यक्ति में सिद्धहस्तता रखनेवाले रामदेव धुरंधर की इन कहानियों का भारत में स्वागत करने से यह परिभाषा स्वत: निर्धारित हो जाएगी कि भारत की हिंदी के वटवृक्ष की एक टहनी, जो मॉरीशस की जमीन पर झंडे के समान फहर रही है, हम उसी का अभिनंदन कर रहे हैं।
- Sabr– Your order is usually dispatched within 24 hours of placing the order.
- Raftaar– We offer express delivery, typically arriving in 2-5 days. Please keep your phone reachable.
- Sukoon– Easy returns and replacements within 5 days.
- Dastoor– COD and shipping charges may apply to certain items.
Use code FIRSTORDER to get 5% off your first order.
You can also Earn up to 10% Cashback with POP Coins and redeem it in your future orders.