Jan Jatiyon mein Gatha Gayaki
Regular price
₹ 350
Sale price
₹ 350
Regular price
Unit price
Save
Tax included.
Author | Mahendra Bhanawat |
Language | Hindi |
Publisher | Rajasthani Granthaghar |
Pages | NA |
ISBN | 978-9387297647 |
Book Type | Paperback |
Item Weight | 0.4 kg |
![Jan Jatiyon mein Gatha Gayaki](http://rekhtabooks.com/cdn/shop/products/1624877864.png?v=1680524832&width=360)
Jan Jatiyon mein Gatha Gayaki
Product description
Shipping & Return
Offers & Coupons
जन जातियों में गाथा गायकी : सर्वाधिक महत्वपूर्ण पक्ष है कि सारे जनपदों, सारे अंचलों, सारे समूहों तथा ग्रामों, बस्तियों, मंडलों, बोलियों, वाणियों तथा बसावटों में मुख्य मनुष्य है। मुख्य ही नहीं अपितु केंद्र में है। वही उसकी मुख्य धुरी हैं । वे ही उसके मूल आधार हैं। उसकी सत्ता और उसका आसन सर्वोपरि है। इसलिए उसी में हमारी गहरी पैठ, पहुंच, रुचि एवं रस होना चाहिए। वह मनुष्य ही है जो अतीत के व्यतीत को व्यावहारिक दर्शन देता है। उसक��� अनगिनत अदृश्य परंपराओं को दर्शित कर वर्तमान पीढ़ी को हस्तांतरित करता है।ऐसे एक संदर्भ में नहीं, अनेकानेक अनंत संदर्भो में मनुष्य अपने स्वयं में पूर्वजों द्वारा संचित, रक्षित तथा रूपित किये ज्ञान का भंडारण बन जहां अतीत को वर्तमान जीवी बनाता है वहीं वह वर्तमान के भावी को मायावी बनाकर अपने कर्म, वाणी और दृष्टि से भविष्य को भाषित करने का सिद्धार्थ देता है।सच तो यह है कि मनुष्य की शक्ति असीम है। उसकी शक्ति-साधना में शताब्दियों और सहस्त्राब्दियों के सूत्र समन्वित हुए मिलते हैं। उसके मन की उड़ानों और मस्तिष्क की खदानों में सभ्यता तथा संस्कृति के संस्कारों की अनेक अनघड़ धाराओं में वे सारे लोक आलोकित हैं जो सृष्टि के सदाबहार दस्तावेजीकरण बने हुए हैं।प्रकृति के सारे उपादान, सृष्टि के सारे गोचर-अगोचर, जन-मन के सारे बोल-अबोल मनुष्य की पराशक्ति के कायल हैं । मनुष्य इन सबके साथ रमणशील है। गुफाएं उसे गुंजन देती हैं। पहाड़ उसके हाड़ में दहाड़ भरते हैं। नदियां उसे प्रवाह देती हैं। वनस्पतियां उसकी वाणी का संचार करती हैं। कंद उसे कर्कश होने से रोकते हैं । मूल उसे मनस्वी बनाते हैं। फल उसे फलित हुआ करते हैं और फूल उसके शूलपन को धुनकी देते कपास केश्वेत-उज्ज्वल रेशे सा रसीला बनाते हैं। इन सबमें जनजातियों के जनपदों की जीवनी शक्ति सर्वथा निराली, अनुपम, अनोखी और अनिर्वचनीय ही है।RelatedTRUE
- Over 27,000 Pin Codes Served: Nationwide Delivery Across India!
- Upon confirmation of your order, items are dispatched within 24-48 hours on business days.
- Certain books may be delayed due to alternative publishers handling shipping.
- Typically, orders are delivered within 5-7 days.
- Delivery partner will contact before delivery. Ensure reachable number; not answering may lead to return.
- Study the book description and any available samples before finalizing your order.
- To request a replacement, reach out to customer service via phone or chat.
- Replacement will only be provided in cases where the wrong books were sent. No replacements will be offered if you dislike the book or its language.
Note: Saturday, Sunday and Public Holidays may result in a delay in dispatching your order by 1-2 days.
Use code FIRSTORDER to get 10% off your first order.
Use code REKHTA10 to get a discount of 10% on your next Order.
You can also Earn up to 20% Cashback with POP Coins and redeem it in your future orders.