Heti
ISBN | 978-81-961858-1-7 |
Author | Siniwali |
Language | Hindi |
Publisher | Antika Prakashan Pvt. Ltd. |
Categories | Hindi Novel |
Pages | 192 |
Publishing year | 2023 |

Heti
च्यवन ऋषि कैसे युवा हुए जानते हैं 'हेति' उपन्यास के माध्यम से! हमारे पौराणिक ग्रंथों में 'जहाँ प्रकाश वहाँ छाया' वाक्य के वितान के तले दाम्पत्य जीवन में स्त्री-पुरुष अंतरसंबंधों को रेखांकित किया जाता रहा है। यूँ प्रकाश के बिना छाया अस्तित्वहीन है, पर स्त्री...? स्त्री तो एक स्वतंत्र चेतना युक्त व्यक्तित्व की स्वामिनी है। त्याग की इन महान कथाओं में स्त्रियों के कौशल, गुण और कला को सुनियोजित तरीके से परिदृश्य से बाहर कर दिया गया है। ऐसी ही एक स्वाभिमानी-कर्मठ स्त्री थी सुकन्या, जिसे इतिहास च्यवन ऋषि की पथ अनुगामिनी भार्या के रूप में जानता है। इससे सुकन्या के व्यक्तित्व पर समुचित प्रकाश नहीं पड़ता। राजपुत्री सुकन्या के स्वाभिमान, प्रेम, करुणाद्र हृदय, वनस्पतियों से सहज लगाव और उनका औषधि के रूप में प्रयोग की कथा अकथ ही रह जाती है। 'हेति' के माध्यम से महत्त्वपूर्ण लेखिका सिनीवाली इतिहास के धुँधलके में कल्पना और तथ्यों के सहारे प्रवेश करते हुए तार्किक ढंग से सुकन्या के साथ न्याय करते हुए उसे इतिहास से वर्तमान में लाकर खड़ा कर देती हैं। उपन्यास की भाषा इसकी विशेषता है। पाठक के सामने उस समय और काल को पुनर्जीवित करने में उपन्यास की भाषा एक महत्वपूर्ण उपकरण का कार्य करती है। सुकन्या की पीड़ा को उकेरता, उसके गुणों पर प्रकाश डालता, तत्कालीन भाषा और परिवेश की स्याही से समकालीन स्त्री के संघर्ष और विजय की अकथ कहानी कहता उपन्यास 'हेति' हिंदी साहित्य में एक महत्त्वपूर्ण दस्तक है।
About Author
Renowned Writer
- Sabr– Your order is usually dispatched within 24 hours of placing the order.
- Raftaar– We offer express delivery, typically arriving in 2-5 days. Please keep your phone reachable.
- Sukoon– Easy returns and replacements within 5 days.
- Dastoor– COD and shipping charges may apply to certain items.
Use code FIRSTORDER to get 5% off your first order.
You can also Earn up to 10% Cashback with POP Coins and redeem it in your future orders.