Bhoutik Vigyan : Sahaj Path
Item Weight | 400GM |
ISBN | 978-9350005330 |
Author | Edited by D.V.Battacharya |
Language | Hindi |
Publisher | Vani Prakashan |
Pages | 252 |
Book Type | Hardbound |
Dimensions | 5.30"x8.50" |
Publishing year | 2012 |
Edition | 2nd |
Return Policy | 5 days Return and Exchange |

Bhoutik Vigyan : Sahaj Path
लोकोपयोगी विज्ञान विश्वकोष माला' के अंतर्गत प्रकाशित यह पुस्तक, 'भौतिक विज्ञान : सहज बोध' का, अगला सोपान है। रूसी विज्ञानी या पेरेलमान ने इसे अपनी कृति 'फिजिक्स फॉर इंटरनेटनमेंट' के दूसरे भाग के रूप में लिखा है। हिंदी अनुवाद में इन दोनों पुस्तकों को कुछ इस तरह प्रस्तुत किया जा रहा है कि दोनों के बीच जो पारस्परिक संबंध है वह भी लक्षित हो, और एक पड़ाव की दूरी पूरी कर दूसरे पड़ाव की ओर बढ़ने की जो प्रगति-प्रक्रिया है वह भी अलग से दिखाई दे। पहली पुस्तक भौतिकी विज्ञान का सहज बोध जगाने के लिए पाठक के निकट जाती है, जो पहले से उनमें नहीं था। अब जब वह सहज बोध पाठक में जाग्रत हो गया है और अपने जानते-समझते भौतिकी का सहज पाठ हृदयंगम करने की मानसिक तैयारी उसने कर ली है, तब यह अगली पेशकश है 'भौतिक विज्ञान सहज पाठ' दोनों पुस्तकों को इसी तर्क से लिखा और पढ़ा जाना चाहिए।
'सहज बोध' में गति, भार, पूर्णत, ताप, प्रकाश, ध्वनि आदि भौतिकी के बुनियादी पक्षों को लिया गया था और प्रस्तुत :सहज पाठ' में यांत्रिकी, बल, चक्रगति, गुरुत्वाकर्षण, चुंबकत्व, विद्युत्, प्रकाश का परावर्तन-अपवर्तन आदि भौतिकी से विकसित अवस्पादों को लिखा गया है। यहाँ हम एक बार फिर पाठकों को याद दिला दें कि इन दोनों ही पुस्तकों में लेखक का उद्देश्य पाठक में वैज्ञानिक कल्पना शक्ति को जागृत करना और समस्याओं पर भौतिकी की आत्मा के अनुरूप मनन करने की योग्यता का विकास करना है, ताकि वह अपने ज्ञान को बहुमुखी प्रयोग कर सके। मानकर चलना चाहिए कि यह पुस्तक गम्भीर अध्ययन के लिए नहीं लिखी गई है, इसे विश्राम के क्षणों में सिर्फ समय के सार्थक उपयोग के लिए पढ़ा जा सकता है। इसी बात को ध्यान में रख कर लेखक के शैली को यथासंभव रोचक बनाने का प्रयास किया है। लेखक का विश्वास है कि विषय में रुचि जागने से ध्यान केंद्रित होता है, चिंतन क्रिया तीव्र होती है और विषय को सचेत रूप से आलसात करने की क्षमता बढ़ जाती है।
डी. वी. भट्टाचार्य
- Sabr– Your order is usually dispatched within 24 hours of placing the order.
- Raftaar– We offer express delivery, typically arriving in 2-5 days. Please keep your phone reachable.
- Sukoon– Easy returns and replacements within 5 days.
- Dastoor– COD and shipping charges may apply to certain items.
Use code FIRSTORDER to get 5% off your first order.
You can also Earn up to 10% Cashback with POP Coins and redeem it in your future orders.