Bhatkati Aatmayen
Item Weight | 300GM |
ISBN | 978-9352294442 |
Author | Dr. Brijmohan |
Language | Hindi |
Publisher | Vani Prakashan |
Pages | 256 |
Book Type | Paperback |
Dimensions | 5.30"x8.50" |
Publishing year | 2016 |
Edition | 1st |

Bhatkati Aatmayen
आत्म-तत्व के सम्बन्ध में अब तक जितने पौरस्त्य और पाश्चात्य चिन्तन, परीक्षण तथा विवेचन हुए हैं, उन सब का सारांश यही निकलता है कि मनुष्य की आत्मा उस परमात्मा या विश्वात्मा का ही एक अंश है, जो समस्त विश्व-जगत् की सृष्टि और संचालन करता है। यह सारा विश्व-जगत् और उसके स्रष्टा के सम्बन्ध की सभी बातें अज्ञेय और अनन्त हैं। मनुष्य इन सब के सामने समुद्र की एक बूँद या धूल के एक कण से भी ज्यादा तुच्छ और नगण्य है। फिर भी विश्वात्मा के अंश होने के कारण उसमें एक ऐसी अलौकिक, प्रबल और रहस्यमय शक्ति वर्तमान है, जिसका पता गूढ़ आत्म-चिन्तन से ही चल सकता है। वह शक्ति न कभी मरती है, न नष्ट होती है। वह सदा किसी न किसी रूप में, कहीं न कहीं वर्त्तमान रहती है; और जब जहाँ रहती है, तब वहाँ की परिस्थितियों के अनुसार अपना एक स्वतन्त्र संसार बना लेती है। यह आत्मा भिन्न-भिन्न रूपों या शरीरों में, भिन्न-भिन्न ग्रह-नक्षत्रों तथा लोकों में न जाने कितने चक्कर लगाती रहती है; और हर जगह न जाने कितने प्रकार की गृहस्थियाँ रचती रहती है। जब तक वह स्थूल तत्वों की ओर प्रवृत्त रहती है, तब तक उन्हीं के बन्धनों में बँधी रहकर चारों तरफ भटकती फिरती है। पर जब वह स्थूल से परावृत होकर सूक्ष्म होने लगती है, तब वह ऊपर उठने लगती है। ज्यों-ज्यों वह सूक्ष्म होती जाती है, त्यों-त्यों उन्नत भी होती जाती है; और ज्यों-ज्यों वह उन्नत होती जाती है, त्यों-त्यों परमात्मा के निकट भी पहुँचती जाती है-उसके समान सूक्ष्म भी होती जाती है। इसीलिए प्रायः सब धर्मों में परमात्मा के साथ आत्मा के मिलन पर इतना जोर दिया जाता है; और इसकी युक्तियाँ तथा साधन बतलाये जाते हैं।
प्रस्तुत पुस्तक में यह सिद्ध करने का प्रयास किया गया है कि इस प्रकार का जीवन केवल सम्भव ही नहीं, वास्तव में अस्तित्वमय है। हजारों तथ्यों में से चुन कर थोड़े से ऐसे तथ्य दिये गये हैं जो सर्वथा विश्वसनीय हैं। उनमें से कुछ तो लेखक को अपने अमेरिका-प्रवास में प्राप्त हुए हैं।
- डॉ. ब्रजमोहन
- Sabr– Your order is usually dispatched within 24 hours of placing the order.
- Raftaar– We offer express delivery, typically arriving in 2-5 days. Please keep your phone reachable.
- Sukoon– Easy returns and replacements within 5 days.
- Dastoor– COD and shipping charges may apply to certain items.
Use code FIRSTORDER to get 5% off your first order.
You can also Earn up to 10% Cashback with POP Coins and redeem it in your future orders.