bharatiya Bhashaon Mein Ramkatha : Rajasthani Bhasha
Item Weight | 500GM |
ISBN | 978-9352295654 |
Author | Chief Editor Dr. Yogendra Pratap Singh Editor : Dr. Devendra |
Language | Hindi |
Publisher | Vani Prakashan |
Pages | 192 |
Book Type | Hardbound |
Dimensions | 6.30"x9.50" |
Publishing year | 2016 |
Return Policy | 5 days Return and Exchange |

bharatiya Bhashaon Mein Ramkatha : Rajasthani Bhasha
भारतीय संस्कृति के उज्ज्वलतम प्रतीक राम । भारतीय समाज को युगों-युगों से सम्बल प्रदान करते राम। आदि से आज तक भारतीय साहित्य में किसी-न-किसी रूप में विद्यमान राम । सभी कालों के कवियों-साहित्यकारों के आकर्षण के केन्द्र राम। नर रूप-नारायण रूप राम। पुरुष-महापुरुष-पुरुषोत्तम रूप राम। क्या कहा जाय, कितना कहा जाय, सभी कुछ राममय ।
राजस्थान इससे अलग नहीं। राजस्थानी लोक-समाज और साहित्य-संस्कृति की यही स्थिति। अभिवादन परम्परा से लेकर पर्वों, उत्सवों, धार्मिक अनुष्ठानों, कलाओं, गीतों आदि सभी में रमण करते रमणीय राम । हिन्दी-समाज तुलसीदास के रामचरितमानस के माध्यम से ही रामकथा से परिचित है उसे राजस्थानी रामकाव्यों में में वर्णित रामकथा के स्वरूप में कहीं-कहीं भिन्नता भी मिलेगी। घटना-प्रसंगों के रूप वहाँ से कुछ अलग रूप में दिखाई देंगे। इसे कवियों की कल्पना मात्र कहकर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। वस्तुतः राजस्थानी भाषा के रामकाव्यों पर संस्कृत की रामायण-परम्परा का भी काफी प्रभाव है। वाल्मीकि रामायण, अध्यात्म रामायण आदि के साथ रखकर देखने पर राजस्थानी रामकाव्यों में वर्णित रामकथा के स्वरूप और घटना-प्रसंगों के रूप को आसानी के साथ समझा जा सकता है। कहीं-कहीं पर लोक प्रभाव भी अपना प्रभाव दिखाता दिखाई पड़े तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
राजस्थानी भाषा में आधुनिक काल में भी पर्याप्त संख्या में रामकथा सम्बन्धी रचनाओं का निर्माण हुआ है।
आधुनिक चिन्तन दृष्टि तथा विचारधारा के अनुरूप रामकथा सम्बन्धी विभिन्न पात्रों के चरित्रांकन तथा घटना-प्रसंगों के रूपांकन में वैसा ही परिवर्तन राजस्थानी में भी दिखाई देता है जैसा हिन्दी तथा अन्य आधुनिक भाषाओं के साहित्य में।
- Sabr– Your order is usually dispatched within 24 hours of placing the order.
- Raftaar– We offer express delivery, typically arriving in 2-5 days. Please keep your phone reachable.
- Sukoon– Easy returns and replacements within 5 days.
- Dastoor– COD and shipping charges may apply to certain items.
Use code FIRSTORDER to get 5% off your first order.
You can also Earn up to 10% Cashback with POP Coins and redeem it in your future orders.