Band Adhron Se
Item Weight | 300GM |
ISBN | 978-9350002216 |
Author | Dr. Aruna Dhere |
Language | HINDI |
Publisher | Vani Prakashan |
Pages | 136 |
Book Type | Hardbound |
Dimensions | 5.30"x8.50" |
Publishing year | 2010 |
Edition | 1st |
Return Policy | 5 days Return and Exchange |

Band Adhron Se
एक तरफ सिलो तो दूसरी ओर फट जाती है ऐसी है यह जिंदगी
इस क्रूर यथार्थ को, जो सुबह-शाम हमारा पीछा करता रहता है, आत्मसात करने के बाद ही या कहिए कि इसे व्यक्त करने के लिए ही वैसी कविताएँ लिखी जा सकती हैं जैसी मराठी की विशिष्ट कवयित्री डॉ. अरुणा ढेरे लिखती हैं। अरुणा की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे साधारण जिंदगी में रचे-बसे असाधारण सत्यों को नदी के उद्दाम वेग के साथ नहीं, उँगलियों की कोमल छुवन जैसी भाव-प्रवणता के साथ हमारे सामने प्रस्तुत करती हैं। उनकी कविता में प्रेम है, युद्ध है, सैनिक हैं, नदी है, आलोक है, धुँधलका है, संस्कृति है, संस्कृति का विनाश है, सत्ता की तलाश करते पुरुष हैं, समर्पण की भावना से व्याकुल स्त्रियाँ हैं, शिशु हैं, दूध की धार में ढलती हुई माँएँ हैं वह सब कुछ अपनी अनोखी दीप्ति और अद्वितीय अर्थ के साथ मौजूद है जिससे जिंदगी का धूपछाँही रंग बनता और बदलता रहता है। इससे अरुणा ढेरे की कविता में एक ऐसी आंतरिक संपन्नता आई है, जो उनकी रचनात्मकता की अपनी कमाई है। लेकिन कवयित्री का दार्शनिक मिजाज सिर्फ इस सब से संतुष्ट नहीं होता। वह इससे आगे, बहुत आगे जाता है -
ऐसी मधुर वेला में संत्वना के किनारे
नंगे पाँव बार-बार घूमती हूँ मैं
इस आशा में कि सुनाई पड़े
नौजवान लड़की के कोमल कंठ से
भविष्य का चिर प्रफुल्ल मधुर मृदुल स्वर
या दिखाई दे झूमता हुआ हरी इमली जैसा
पकता हुआ विश्वास किसी हरी-भरी ढलान पर...
- Sabr– Your order is usually dispatched within 24 hours of placing the order.
- Raftaar– We offer express delivery, typically arriving in 2-5 days. Please keep your phone reachable.
- Sukoon– Easy returns and replacements within 5 days.
- Dastoor– COD and shipping charges may apply to certain items.
Use code FIRSTORDER to get 5% off your first order.
You can also Earn up to 10% Cashback with POP Coins and redeem it in your future orders.