Aur Srif Titli
Item Weight | 400GM |
ISBN | 978-9350728697 |
Author | Pradeep Saurabh |
Language | Hindi |
Publisher | Vani Prakashan |
Pages | 174 |
Book Type | Hardbound |
Dimensions | 5.30"x8.50" |
Publishing year | 2015 |
Edition | 1st |

Aur Srif Titli
प्रदीप सौरभ का नया उपन्यास 'और सिर्फ तितली', पब्लिक स्कूली शिक्षा की भीतरी परतों को एक-एक कर खोलते हुए पब्लिक स्कूली शिक्षा जगत के अन्दर की खुशबू और सड़ांध को कुछ इस तरह पेश करता है कि आप पहली बार इस अनजाने, अनकहे जगत के समक्ष खड़े हो जाते हैं और अपने आप से पूछने लगते हैं कि आखिर वे क्या कारण हैं जिनके चलते हमारी स्कूली शिक्षा और शिक्षण पद्धति अपनी सारी चमक-दमक और दावों के, इस कदर खोखली और संस्कार विहीन हो चली है?
छोटे-छोटे बच्चों की मासूमियत, उनकी जिज्ञासाएँ, उनकी ज्ञान-पिपासा, उनका सोच-विचार, उनकी रचनात्मकता, उनका साहस, उनकी प्रयोग-प्रियता किस तरह से कुंठित होती जाती है? किस तरह से सुयोग्य, अच्छे और गुणी अध्यापक और अध्यापिकाएँ अपने संस्थान के प्रबन्धन की दोहन एवं शोषणनीति के चलते उत्साह विहीन होते जाते हैं। किस तरह से उनका शोषण किया जाता है। किस तरह वे आपसी मनमुटाव, टुच्ची, गुटबाजी भरी राजनीति के चलते अपने सपनों को चकनाचूर होते देख मनोरोगों तक के शिकार होते रहते हैं? और किस तरह शिक्षा के इस महँगे तिलिस्म का कोई तोड़ नहीं है? और अगर कोई उसे तोड़ने की कोशिश करता है तो उसका क्या हश्र होता है, इन्हीं तमाम पहलुओं पर यह उपन्यास दिलचस्प शैली में रौशनी डालता है। उपन्यास की खासियत यह है कि आप उसे एक ही सिटिंग में पढ़ते चले जा सकते हैं। यही प्रदीप सौरभ की कथा-कलम की विशेषता है।
- Sabr– Your order is usually dispatched within 24 hours of placing the order.
- Raftaar– We offer express delivery, typically arriving in 2-5 days. Please keep your phone reachable.
- Sukoon– Easy returns and replacements within 5 days.
- Dastoor– COD and shipping charges may apply to certain items.
Use code FIRSTORDER to get 5% off your first order.
You can also Earn up to 10% Cashback with POP Coins and redeem it in your future orders.