Antaryatra
Item Weight | 300GM |
ISBN | 978-8181433657 |
Author | Ramkrishan Pandey 'Aamil' |
Language | Hindi |
Publisher | Vani Prakashan |
Pages | 112 |
Book Type | Hardbound |
Dimensions | 5.30"x8.50" |
Publishing year | 2005 |
Edition | 1st |
Return Policy | 5 days Return and Exchange |

Antaryatra
मनुष्य की नियति और उसके संघर्ष, जीवन के प्रति अदम्य लालसा और उससे उपजे मोहभंग, अंधेरे में भी संघर्ष की आँच में तपते हुए प्रकाश को टटोलने और उसके सहारे जीवन की यात्रा को देखने-परखने का दस्तावेज़ है - 'अन्तर्यात्रा'। आमिल जैसे रचनाकार का एक ओर जन की आकाँक्षा को सहेजने का यत्न और दूसरी ओर अपने भाव जगत के भीतर प्रवेश करके सारे धूल-धक्कड़, कलुष, द्वेष और द्वन्द्व को त्यागने के संगुम्फन से बना यह उपन्यास कहीं बड़े गहरे हमें मनुष्य बने रहने का बोध कराता है।
एक आम आदमी का जीवन किस तरह अपने अन्दर कल्पनातीत ढंग से बेहतर मानवीय मूल्यों को सिरजते हुए बड़े आदमी का जीवन बन जाता है, ऐसे बारीक़ रेशों की पड़ताल यह कृति करती है। इस मामले में गाँव - जवार से बाहर निकलकर अध्यात्म और परम्परा के सूक्ष्म विश्लेषण में यह रचना अपना स्वयं का अध्यात्म पुनर्नृजित करती है। कहना न होगा अपनी अन्य दो औपन्यासिक कृतियों क्रमशः 'सीमाएँ एवं 'गोधूलि' की तरह एक बार फिर आमिल इसमें मनुष्यता और सौजन्य का एक बड़ा आकाश रचते हैं।
अन्तर्यात्रा ऐसे ही छोटे-छोटे जीवन के पड़ावों से गुज़रते हुए अपनी सीमाओं का अतिक्रमण करती है और समय के बाहर एक नये अर्थ भरे समय की सम्भावना रचती है।
- Sabr– Your order is usually dispatched within 24 hours of placing the order.
- Raftaar– We offer express delivery, typically arriving in 2-5 days. Please keep your phone reachable.
- Sukoon– Easy returns and replacements within 5 days.
- Dastoor– COD and shipping charges may apply to certain items.
Use code FIRSTORDER to get 5% off your first order.
You can also Earn up to 10% Cashback with POP Coins and redeem it in your future orders.