{"product_id":"rang-radheshyam-rng-raadheshyaam-naattk-ph-ilm-ke-abhiny-suutr","title":"Rang Radheshyam | रंग राधेश्याम (नाटक\/फ़िल्म के अभिनय सूत्र)","description":"\u003cdiv\u003eपं. राधेश्याम कथावाचक की रचनाएँ भारतीय साहित्य, रंगमंच और सिनेमा के स्वर्णिम युग का जीवंत दस्तावेज़ हैं। प्रस्तुत पुस्तक में उनके अप्रकाशित नाटकों— 'धन्ना भगत', 'उद्धार' और 'आज़ादी' के माध्यम से उनकी कालजयी दृष्टि और रंगमंचीय कौशल सामने आता है। कथावाचकजी ने परंपरागत नाट्य शास्त्र को आधुनिकता के रंग में ढालकर सामाजिक जागृति, राष्ट्रीय भावना और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त स्वर दिया। उनके संवाद, गीत और कथानक भारत की सामाजिक-आर्थिक उथल-पुथल, ग्रामीण-शहरी जीवन, किसानों-मजदूरों की पीड़ा और सामाजिक कुरीतियों को प्रखरता से चित्रित करते हैं। पारसी रंगमंच और आधुनिक सिनेमा के संगम से सृजित ये रचनाएँ परंपरा और नवाचार का अनुपम समन्वय प्रस्तुत करती हैं। \u003c\/div\u003e\u003cdiv\u003eहरिशंकर शर्मा के आलोचनात्मक आलेख उनके नाटकों और ि.फल्मों की गहन समीक्षा प्रस्तुत करते हैं, जो उनकी रचनाओं के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व को और स्पष्ट करते हैं। साहित्य, रंगमंच और सिनेमा के अध्येताओं के लिए यह ज़रूरी पुस्तक है, जो कथावाचकजी की सृजनशीलता के साक्ष्य प्रस्तुत करती है।  \u003c\/div\u003e","brand":"Vera Prakashan","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":48209441226989,"sku":"hsharma08","price":295.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0355\/1415\/5141\/files\/sz1gqkZkrD.jpg?v=1749879452","url":"https:\/\/rekhtabooks.com\/products\/rang-radheshyam-rng-raadheshyaam-naattk-ph-ilm-ke-abhiny-suutr","provider":"Rekhta Books","version":"1.0","type":"link"}