{"product_id":"raag-rajasthan-राग-राजस्थान-लोकवाद्यों-की-ध्वनि-परम्परा","title":"RAAG RAJASTHAN | राग राजस्थान (लोकवाद्यों की ध्वनि-परम्परा)","description":"\u003cp style=\"text-align: justify; text-justify: inter-ideograph; margin: 0in 0in 6.0pt 0in;\"\u003e\u003cspan style=\"font-size: 13.0pt; font-family: 'DB Hindi';\"\u003eराजस्थान को भले ही शुष्क प्रदेश कहा जाता हो, लेकिन संगीत, कला, भाषा और साहित्य के क्षेत्र में यह अत्यंत समृद्ध प्रदेश है।\u003cbr\u003e\u003cbr\u003e\u003c\/span\u003eजुझार के इस प्रदेश में बाहर से जहाँ जीवन अत्यंत कठिन है, वहीं लुप्त सरस्वती की धारा की तरह संगीत की राग-रागिनियों और लोक संगीत ने इसे भीतर से सरस बनाए रखा है।\u003c\/p\u003e\u003cp style=\"text-align: justify; text-justify: inter-ideograph; text-indent: 22.5pt; margin: 0in 0in 6.0pt 0in;\"\u003e\u003cspan style=\"font-size: 13.0pt; font-family: 'DB Hindi';\"\u003e\u003cbr\u003e\u003c\/span\u003eमनुष्य के भीतर का राग कभी भी कुन्द नहीं होना चाहिए और न ही सूखना चाहिए। जीवन बाहर से जितना कठिन और कठोर हो, उतना ही भीतर का अनहद नाद राग-भरा होना चाहिए- यही मंत्र \u003cstrong\u003e\u003cspan style=\"font-family: 'DB Hindi';\"\u003e‘राग राजस्थान’\u003c\/span\u003e\u003c\/strong\u003e का लक्ष्य है।\u003c\/p\u003e\u003cp style=\"text-align: justify; text-justify: inter-ideograph; text-indent: 22.5pt; margin: 0in 0in 6.0pt 0in;\"\u003e\u003cspan style=\"font-size: 13.0pt; font-family: 'DB Hindi';\"\u003e\u003cbr\u003e\u003c\/span\u003eराजस्थान जिसमें संतों-सूरमाओं के शौर्य और शान है, राजस्थान जहाँ त्याग-तप-बलिदान का राग है, राजस्थान जिसमें एक तरफ मरण भी त्योहार है तो दूसरी तरफ जीवन-रस और भक्ति-शृंगार की भी त्रिवेणी बहती है। यहाँ जीवन का सप्तस्वर और हर रंग है। यही नहीं, यहाँ बाह्य धरातल पर लोक संगीत, संस्कृति, उत्सव और पर्व हैं तो मनुष्य के भीतर के नाद भी लय और ताल के साथ नृत्य करते हैं। इसी तथ्य को इस पुस्तक के रूप में पकड़ने और समझाने का यह एक सुंदर प्रयास है। जीवन के संगीत के रूप में हमें इसे देखना चाहिए।\u003c\/p\u003e\u003cp align=\"right\" style=\"text-align: right; margin: 0in 0in 6.0pt 0in;\"\u003e\u003cstrong\u003e\u003cspan style=\"font-size: 13.0pt; font-family: 'DB Hindi';\"\u003e— गीता सामौर\u003c\/span\u003e\u003c\/strong\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Vera Prakashan","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":50081253359853,"sku":null,"price":265.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0355\/1415\/5141\/files\/KnfG9m2OtL.jpg?v=1780927552","url":"https:\/\/rekhtabooks.com\/products\/raag-rajasthan-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%95%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a8%e0%a4%bf-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%be","provider":"Rekhta Books","version":"1.0","type":"link"}