{"product_id":"chetna-ke-pankh-cetnaa-ke-pnkh-rilke-ke-ptron-pr-aadhaarit-kvitaaen","title":"CHETNA KE PANKH | चेतना के पंख (रिल्के के पत्रों पर आधारित कविताएँ)","description":"\u003cspan style=\"font-family: -apple-system, BlinkMacSystemFont, 'Segoe UI', Roboto, Helvetica, Arial, sans-serif;\"\u003eकिसी नदी, पर्वत, जंगल अथवा प्राचीन खंडहर के पार्श्व में, किसी कलाकृति का अवलोकन कर, किसी ि.फल्म को देखकर या संगीत की कोई धुन सुनकर कविताएँ रची गयी हैं। कवि किसी विशेष अनुभव में अभिभूत होकर रचता है। कई बार कोई साहित्यिक कृति अथवा कविताएँ ही सृजन की उत्प्रेरक होती हैं। लेकिन किसी रचनाकार अथवा उसकी कृति पर के्द्रिरत एक दीर्घ शृंखला गहन प्रभाव तथा संवेदनात्मक तादात्म्य की गवाही देती है। यह कोई तात्कालिक आवेग का परिणाम नहीं हो सकता बल्कि संदर्भित से आत्मिक संवाद की परिणति है। अक्सर हम बेहतर आलोचना के रूप में इसका प्रतिबिंबन देखते हैं। लेकिन कोई भाव-प्रवण रचनाकार अपनी विधा में इसकी स्वत: स्फूर्त अभिव्यक्ति कर सकता है। हालाँकि हमें ऐसे उदाहरण बहुत कम देखने को मिलते हैं।\u003c\/span\u003e\u003cbr style=\"font-family: -apple-system, BlinkMacSystemFont, 'Segoe UI', Roboto, Helvetica, Arial, sans-serif;\"\u003e\u003cbr style=\"font-family: -apple-system, BlinkMacSystemFont, 'Segoe UI', Roboto, Helvetica, Arial, sans-serif;\"\u003e\u003cspan style=\"font-family: -apple-system, BlinkMacSystemFont, 'Segoe UI', Roboto, Helvetica, Arial, sans-serif;\"\u003eनितेश की ये काव्य- अभिव्यक्तियाँ सान्द्र और सघन हैं। वे स्वयं भी रिल्के की भाँति बीज होना चाहते हैं। प्रार्थना भाव है या भावना- इस द्वंद्व से गुज़रते हुए वे अपनी अंतश्चेतना की टोह लेते हैं। किसी भी युवा कवि के लिए यह एक ज़रूरी आत्मसंघर्ष है।\u003c\/span\u003e\u003cbr style=\"font-family: -apple-system, BlinkMacSystemFont, 'Segoe UI', Roboto, Helvetica, Arial, sans-serif;\"\u003e\u003cbr style=\"font-family: -apple-system, BlinkMacSystemFont, 'Segoe UI', Roboto, Helvetica, Arial, sans-serif;\"\u003e\u003cspan style=\"font-family: -apple-system, BlinkMacSystemFont, 'Segoe UI', Roboto, Helvetica, Arial, sans-serif;\"\u003e— राजाराम भादू\u003c\/span\u003e","brand":"Vera Prakashan","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":48705809613037,"sku":null,"price":170.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0355\/1415\/5141\/files\/eu2tqusYUm.jpg?v=1757751006","url":"https:\/\/rekhtabooks.com\/products\/chetna-ke-pankh-cetnaa-ke-pnkh-rilke-ke-ptron-pr-aadhaarit-kvitaaen","provider":"Rekhta Books","version":"1.0","type":"link"}