{"product_id":"sumitranandan-pant","title":"Sumitranandan Pant","description":"\u003cspan style=\"color: #777777; font-family: Jost, sans-serif; font-size: 16px; letter-spacing: 0.5px;\"\u003eइस पुस्तक में संकलित विषयों के कुछ अंशों को मैं श्री नगेन्द्र जी के मुख से सुन चुका हूँ । उन्होंने पर्याप्त अध्ययन एवं मनन के पश्चात् अत्यंत सहृदयता के साथ मेरी रचनाओं के गुण–दोषों का विवेचन किया है । अपने प्रयास में उन्हें कहाँ तक सफलता मिली है, इसका निर्णय पाठक ही कर सकते हैं । मुझे इतना ही कहना है कि उन्होंने मेरे साथ काफी सहानुभूति रखी है । उनके दृष्टिकोण से अपनी रचनाओं के गुण–दोषों को परखने का अवसर पाकर मुझे आनंद मिला और अपनी कमज़ोरियों को समझने में सहायता मिली, जिसके लिए मैं उनका कृतज्ञ हूँ । श्री नगेन्द्र जी स्वयं भी कवि हैं । अपने कवि–हृदय के माधुर्य से मेरे कवि को और भी सुंदर बनाकर वे पाठकों के सामने प्रस्तुत कर सके हैं, इसमें मुझे संदेह नहीं । \u003c\/span\u003e","brand":"Nayee Kitab Prakashan","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":49420817039597,"sku":"Dr. Nagendra","price":180.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0355\/1415\/5141\/files\/YWWiKueDk1.jpg?v=1772271268","url":"https:\/\/rekhtabooks.com\/hi\/products\/sumitranandan-pant","provider":"Rekhta Books","version":"1.0","type":"link"}