Samaya Ke Sarokar
| Item Weight | 200 Grams |
| ISBN | 978-9350480014 |
| Author | Anil Prakash |
| Language | Hindi |
| Publisher | Prabhat Prakashan |
| Book Type | Hardbound |
| Publishing year | 2011 |
| Edition | 1st |
| Return Policy | 5 days Return and Exchange |
Samaya Ke Sarokar
'समय के सरोकार' किसी जड़ मतवाद पर आधारित शास्त्रा्य पुस्तक नहीं है। यह एक ऐसे व्यक्ति का शोध-प्रबंध है, जिसने अपना संपूर्ण जीवन धूल भरे गाँवों तथा गंगा के कटावग्रस्त कछारों और तटों पर बिताया है। विभिन्न जमीनी आंदोलनों में इस व्यक्ति की सक्रियता और सहभागिता का जिक्र करना इसलिए महत्त्वपूर्ण है कि यह गरीबों और हाशिए पर पहुँचे उत्पीड़ित जनों को उचित स्थान दिलाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दरशाता है।इस पुस्तक की रचनाएँ व्यवस्था और सत्ता के नग्न आक्रमण एवं शोषण के विरुद्ध उनके संघर्षों तथा आकांक्षाओं की जीवंत कक्षाएँ हैं। उनकी सरल, स्पष्ट और बेबाक लेखनी हमें अवगत कराती है कि बड़े शहरों के वैभवशाली वातानुकूलित दफ्तरों में बैठकर देश की जो तस्वीर हमारे सामने आती है, वह जमीनी सच्चाई से कितनी अलग है।जमीनी सच्चाइयों से जुड़ा अनिल प्रकाश का ज्ञान हमें ऐसी नीतियों के निर्धारण में सहायता प्रदान करेगा, जो यथार्थ के करीब हैं और जिनका उद्देश्य समाज के निचले तबकों को ऊपर के तबकों के बराबर लाना है। यह एक सपने की तरह लग सकता है। लेकिन अनिल प्रकाश जैसे व्यक्ति ऐसे सपने देखते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह संभव हो सकता है।—कुलदीप नैयर
- Sabr– Your order is usually dispatched within 24 hours of placing the order.
- Raftaar– We offer express delivery, typically arriving in 2-5 days. Please keep your phone reachable.
- Sukoon– Easy returns and replacements within 5 days.
- Dastoor– COD and shipping charges may apply to certain items.
Use code FIRSTORDER to get 5% off your first order.
You can also Earn up to 10% Cashback with POP Coins and redeem it in your future orders.