Purnta ki sadhna
Item Weight | 231 gram |
ISBN | 978-93-89830-46-0 |
Author | M. Hariyanna |
Language | Hindi |
Publisher | Setu prakashan |
Pages | 152 |
Book Type | Hardbound |
Dimensions | 129 x 198 mm |
Publishing year | 2020 |
Edition | 1st |

Purnta ki sadhna
About Book
भारतीय दर्शन के मूर्धन्य विचारक के रूप में एम. हिरियन्ना एक जरूरी नाम हैं और ‘The quest after perfection’ उनकी प्रसिद्ध पुस्तकों में से एक। इस जरूरी पुस्तक को हिन्दी के पाठकों को उपलब्ध करवाने के ध्येय से वरिष्ठ कवि-चिन्तक नन्दकिशोर आचार्य ने इसे अंग्रेज़ी से हिन्दी में अनूदित किया है। यह दर्शन पर हिन्दी में एक विरल सामग्री है। नन्दकिशोर आचार्य स्वयं दर्शन के वरिष्ठ जानकार हैं, एम. हिरियन्ना के मूल दार्शनिक विचारों को उनके द्वारा अनूदित किया जाना कई अर्थों मे विशिष्ट है। एम. हिरियन्ना भारतीय दर्शन की आधुनिक उपस्थिति का प्रमाण हैं, उन्हें पढ़ना ज्ञान और दर्शन के आधुनिक संदर्भों से खुद को जोड़ना है वहीं नन्दकिशोर आचार्य द्वारा इसका अनुवाद इसे प्रामाणिक और अनुसारणीय बनाता है।यह पुस्तक हर उस पाठक की पहली पसंद है जो भारतीय मनीषा और ज्ञान के संदर्भों को जानने का जिज्ञासु है।
About Author
नन्दकिशोर आचार्य
31 अगस्त, 1945 को बीकानेर में जन्मे नन्दकिशोर आचार्य को विविध विधाओं में अपनी सृजनात्मकता के लिए अनेक सम्मानों से विभूषित किया गया है, जिनमें 2019 का साहित्य अकादेमी पुरस्कार भी शामिल है। श्री आचार्य महात्मा गाँधी अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी वि.वि. वर्धा तथा प्राकृत भारती अकादेमी में अतिथि लेखक रहे हैं और आईआईटी, हैदराबाद में प्रोफेसर आव एमिनेंस के रूप में भी कार्य किया है।
अज्ञेय द्वारा सम्पादित 'चौथा सप्तक' के कवि नन्दकिशोर आचार्य के अब तक बारह कवितासंग्रह, आठ नाटक, सात साहित्यिक आलोचना की पुस्तकें एवं संस्कृति, शिक्षा, राजनीतिक-आर्थिक चिन्तन, मानवाधिकार एवं गाँधी दर्शन पर केन्द्रित बारह पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। कई लेखकों की संचयिताओं-चयनिकाओं के सम्पादन के अतिरिक्त उन्होंने 'अहिंसा विश्वकोश' का सम्पादन भी किया है जिसे अहिंसा-दर्शन के क्षेत्र में एक अप्रतिम योगदान माना गया है। कई राष्ट्रीयअन्तरराष्ट्रीय साहित्यिक आयोजनों में रचना-पाठ एवं व्याख्यान के लिए आमन्त्रित आचार्य इंग्लैण्ड, चीन, इण्डोनेशिया, बेल्जियम, दक्षिण अफ्रीका तथा नेपाल की साहित्यिक-शैक्षणिक यात्राएँ कर चुके हैं। उन्होंने रियोकान, जोसेफ ब्रादस्की, लोर्का. अर्नाल्ड वेस्कर तथा एम.एन. राव के लेखन के अतिरिक्त कई आधुनिक अरबी, भारतीय तथा यूरोपीय लेखकों का अनुवाद भी किया है।
- Sabr– Your order is usually dispatched within 24 hours of placing the order.
- Raftaar– We offer express delivery, typically arriving in 2-5 days. Please keep your phone reachable.
- Sukoon– Easy returns and replacements within 5 days.
- Dastoor– COD and shipping charges may apply to certain items.
Use code FIRSTORDER to get 5% off your first order.
You can also Earn up to 10% Cashback with POP Coins and redeem it in your future orders.