Parsi Theater : Udbhav Evam Vikash
Item Weight | 460 gram |
ISBN | 9.78818E+12 |
Author | Somnath Gupta |
Language | Hindi |
Publisher | Rajkamal |
Pages | 297p |
Book Type | Hardbound |
Dimensions | 22.5x14.5x2 Cm |
Edition | 3rd |

Parsi Theater : Udbhav Evam Vikash
About Book
पारसी थिएटर की आधुनिक भारतीय रंगमंच के परिवर्तन और विकास में मूल्यवान् भूमिका रही है। समय के प्रवाह में इसे और इसके अवदान को भूला दिया गया। यह सही है कि पुरानी संस्कृति या परंपरा को जाने समझे या बरते बगैर नई परंपरा का निर्वहन संभव नहीं। आज का रंगमंच कई मायनों में पारसी थिएटर का ऋणी है। इसकी तैयार की गई नींव पर ही आज का रंगमंच खड़ा है। अपने ऐतिहासिक महत्व और अवदान के बावजूद आजतक उस पर किसी मुकम्मल जानकारी और पुस्तक का अभाव रहा है। वरिष्ठ रंगकर्मी रणवीर सिंह ने इस अभाव को इस पुस्तक के माध्यम से भरा है। बेहद अध्यवसाय और परिश्रम से बरसों सामग्री एकत्र और विश्लेषित कर, यह पुस्तक इन्होंने तैयार की है। विशेषतः राजस्थान के रंगमंच में उल्लेखनीय और निर्णायक अवदान करने वाले रणवीर सिंह की यह पुस्तक कई मायनों में अनोखी है। समुचित जानकारी, गहन विश्लेषण और अनुसंधान से यह पुस्तक पारसी थिएटर की अब तक की गई उपेक्षा को खंडित करते हुए अध्ययन और चर्चा के नए द्वार खोलती है।
About Author
जन्म : 7 जुलाई, 1929
शिक्षा : मेयो कॉलेज, सीनियर कैम्ब्रिज, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय
रॉयल एशियाटिक सोसायटी ऑफ़ ग्रेट ब्रिटेन एण्ड आयरलैण्ड के फ़ैलो
भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) के प्रेसिडेण्ट
पुस्तकें : मॉरीशस : द की ऑफ़ इण्डियन ओशन, हिस्ट्री ऑफ़ शेखावट्स, वाजिद अली शाह : द ट्रैजिक किंग, पारसी थिएटर, थिएटर कोट्स, इन्द्र सभा, रणथम्भौर : द इम्प्रेजनेबल फोर्ट
नाटक : मुखौटों की ज़िन्दगी, हाय मेरा दिल, सराय की..., कल इसी वक़्त (छह अफ्रीकी नाटकों का हिन्दी अनुवाद), पाश, अमृत जल, सन्ध्या काले प्रभात फेरी।
- Sabr– Your order is usually dispatched within 24 hours of placing the order.
- Raftaar– We offer express delivery, typically arriving in 2-5 days. Please keep your phone reachable.
- Sukoon– Easy returns and replacements within 7 days.
- Dastoor– COD and shipping charges may apply to certain items.
Use code FIRSTORDER to get 10% off your first order.
You can also Earn up to 20% Cashback with POP Coins and redeem it in your future orders.