Mutthi Bhar Ladai | मुट्ठी भर लड़ाई
Item Weight | 0.180 |
ISBN | 978-81-975844-9-7 |
Author | Rajeshwar Vashistha |
Language | Hindi |
Publisher | Vera Prakashan |
Pages | 136 |
Dimensions | 5.25X8X.35 Inch |
Publishing year | 2024 |
Edition | First |
Return Policy | 5 days Return and Exchange |

Mutthi Bhar Ladai | मुट्ठी भर लड़ाई
राजेश्वर वशिष्ठ का उपन्यास ‘मुट्ठी भर लड़ाई’ एक 23 वर्षीय युवक की संसार को देखने की दृष्टि का द्योतक दस्तावेज़ है। यह जीवन में कुछ बड़ा करने की जद्दो-जहद कर रहे एक नव-युवक पत्रकार के आत्मीय संघर्ष की सच्ची कहानी है। किस प्रकार विश्वविद्यालय में पढ़ रहा एक युवक पत्रकारिता करते हुए, जीवन की कड़वी सच्चाईयों पर विजय पाता है, यह इस उपन्यास का कुल लेखा-जोखा है।
इस उपन्यास में एक रिक्शे वाले के जीवन पर आधारित रिपोर्ताज भी शामिल है, जिसे पढ़ कर पाठक सूक्ष्मता से एक रिक्शा चलाने वाले व्यक्ति का जीवन-दर्शन कर सकते हैं। ख़ुद लेखक के शब्दों में कहें, तो यह उपन्यास उन की जीवन-डायरी है।
इस उपन्यास में लेखक के निज जीवन के बिंब अपने मार्मिक रूप में पाठकों के अंतर्मन को कुरेदते हैं और ऐसी एक छाप छोड़ जाते हैं, जो टीस तो देती है, लेकिन आनंद भी देती है। एक पत्रकार किस तरह दुनिया देखता है और उस की संवेदनशीलता किस प्रकार उस के जीवन को प्रभावित करती है, यह उपन्यास पढ़ कर जाना जा सकता है। एक पाठक के लिए इस से सुंदर क्या हो सकता है कि वह एक ऐसा उपन्यास पढ़े, जो दिल पर चोट करे और संग-साथ मरहम भी रखता जाए। इस उपन्यास को मरहम और चोट, दोनों के संयुक्त आनंद के लिए पढ़ा जाना चाहिए।
- Sabr– Your order is usually dispatched within 24 hours of placing the order.
- Raftaar– We offer express delivery, typically arriving in 2-5 days. Please keep your phone reachable.
- Sukoon– Easy returns and replacements within 5 days.
- Dastoor– COD and shipping charges may apply to certain items.
Use code FIRSTORDER to get 5% off your first order.
You can also Earn up to 10% Cashback with POP Coins and redeem it in your future orders.