Jadoon Ki Aakhiri Pakar Tak
    Regular price
    
        ₹ 286
      
  
  
    
    Sale price
    
        ₹ 286
      
      Regular price
      
        
          ₹ 295
        
      
  
    Unit price
    
  
  
    
          
            
              Save 3%
            
          
        
      
    | Item Weight | 216 | 
| ISBN | 978-8171195954 | 
| Author | Ravindra Bharti | 
| Language | Hindi | 
| Publisher | Radhakrishna Prakashan | 
| Pages | 83 | 
| Dimensions | 22*14*1 | 
| Publishing year | 1980 | 
| Edition | 3rd | 
| Return Policy | 5 days Return and Exchange | 
  
  
Jadoon Ki Aakhiri Pakar Tak
            Product description
          
        
        
          
          
            Shipping & Return
          
        
        
          
          
            Offers & Coupons
          
        
        
          
          
        
        
      
                        
                      
                    रवीन्द्र भारती का कवि गाँव का कवि है। ठेठ देहाती। देहात के जीवन, उसके वृक्ष, वहाँ के चरवाहे, कुएँ, नदी का किनारा, किनारे पर जलती चिता से उठता धुआँ, लू से भरी पछेया हवा, सूखे हुए गाछ के पत्ते, जलती हवा में टनटनाते पत्ते, यानी पूरा देहाती वातावरण—इन कविताओं में साँस लेता और धड़कता प्रतीत होता है।रवीन्द्र की ये कविताएँ औसत भारतीय जनमानस के उन उपेक्षित धूल-धूसरित खंडित व्यक्तित्व-बिम्बों को बिना किसी कालगत कलात्मक व पारिभाषिक जॉगर्नस में पहचान करवाने की ईमानदार कोशिश है। रवीन्द्र ने अपनी विषय-वस्तु के साथ एक अत्यन्त आत्मीय सम्बद्धता का अहसास कराते हुए भी पूरी सतर्कता के साथ उन अभिव्यक्ति-रूढ़ियों से बचने की कोशिश की है, जिनकी उपस्थिति का मुख्य प्रभाव आज कविता द्वारा उपस्थित मनुष्य की आदिम और ऐतिहासिक भावनाओं, आकांक्षाओं और हर्ष-विवाद को एक विशिष्ट कलात्मक मुद्रा में परिणत कर उनके वस्तुनिष्ठ द्वन्द्व की तपिश को कुन्द कर देता है।रवीन्द्र भारती ग्रामीण जीवन की प्रशंसा नहीं करते, उसका उपहास भी नहीं करते, सहानुभूति भी नहीं दिखाते, बल्कि उसे अपनी संवेदना का अंग बनाते हैं। यानी, ये कविताएँ निजता, संलग्नता की सहज उपज हैं। कवि अपनी अभिव्यक्ति के प्रति ईमानदार है और उसके माध्यम से वह भाषा को नई ऊर्जा प्रदान करता है; कवि की हृदयस्पर्शी और अन्तरंग कविताओं में ‘गुल्लू’, ‘माँ का क़िस्सा’, ‘स्मृति-1’, ‘स्मृति-2’, ‘सूर्य की ज्योति’, ‘पेड़’, ‘रात का क़िस्सा’, पिछली बार जैसी एक से एक कविता जड़ों की आख़िरी पकड़ तक में संगृहीत हैं।ये कविताएँ बार-बार पढ़ने के लिए विवश करती हैं। संक्षेप में कहना हो, तो कहेंगे कि रवीन्द्र भारती के कविता-संसार से गुज़रना अभूतपूर्व अनुभव से गुज़रना है।
                                     
                      
                  
                      
                    
                  
              - Sabr– Your order is usually dispatched within 24 hours of placing the order.
 - Raftaar– We offer express delivery, typically arriving in 2-5 days. Please keep your phone reachable.
 - Sukoon– Easy returns and replacements within 5 days.
 - Dastoor– COD and shipping charges may apply to certain items.
 
Use code FIRSTORDER to get 5% off your first order.
You can also Earn up to 10% Cashback with POP Coins and redeem it in your future orders.