Look Inside
Hamara Samvidhan : Ek Punaravalokan
share-Icon
Hamara Samvidhan : Ek Punaravalokan

Hamara Samvidhan : Ek Punaravalokan

Regular price ₹ 665
Sale price ₹ 665 Regular price ₹ 700
Unit price
Save 5%
5% off
Size guide
Icon

Pay On Delivery Available

Load-icon

Rekhta Certified

master-icon

5 Days Easy Return Policy

Hamara Samvidhan : Ek Punaravalokan

Hamara Samvidhan : Ek Punaravalokan

Cash-On-Delivery

Cash On Delivery available

Rekhta-Certified

Plus (F-Assured)

7-Days-Replacement

7 Day Replacement

Product description
Shipping & Return
Offers & Coupons
Read Sample
Product description

'हमारा संविधान : एक पुनरावलोकन' पुस्तक विधि विशेषज्ञों से परे का प्रयास है। इसमें नयापन है। संविधान के उन सभी पहलुओं से परिचित कराने की कोशिश है, जो अछूते और अनसुलझे हैं। भारत के संविधान पर प्रश्न पहले दिन से है। इसका अपना इतिहास है। क्या वे प्रश्न संविधान से अपरिचय के कारण हैं? अगर ऐसा है तो जिस संविधान को व्यंग्य में वकीलों का स्वर्ग कहा जाता है, उसके दरवाजे और खिड़कियों को यह पुस्तक खोलती है। साफ-सुथरी प्राणवायु के लिए संभावना पैदा करती है। संपादकद्वय अपने अनुभव से कह सकते हैं कि बड़े-बड़े वकील भी संविधान से अपरिचित हैं। क्योंकि यह अत्यंत जटिल है। यह सुबोध कैसे बने? इस प्रश्न को जो भी हल करना चाहेगा, उसके लिए इस पुस्तक में भरपूर सामग्री है। संविधान की जटिलता भी एक बड़ा कारण है कि यह एक सामान्य नागरिक का प्रिय ग्रंथ नहीं बन पाया है। जैसा कि कोई नागरिक अपने धर्म ग्रंथ को मानता है, संविधान को राज्य व्यवस्था का धर्म ग्रंथ होना चाहिए। यह जब तक नहीं होता, तब तक विमर्श चलते रहना चाहिए। कोई भी विमर्श तभी सार्थक और सफल होता है, जब वह मूल प्रश्न को संबोधित करे। प्रश्न है कि भारत के संविधान पर व���मर्श के लिए मूल प्रश्न की पहचान कैसे हो? इसका उत्तर अत्यंत सरल है। संविधान की कल्पना में स्वतंत्रता का लक्ष्य स्पष्ट था। भारत के संविधान में इस तरह स्वतंत्रता और राष्ट्र का पुनर्निमाण नाम के दो लक्ष्य निहित हैं। क्या वे प्राप्त किए जा सके? यही वह मूल प्रश्न है।भारत की अपनी प्रकृति है, भारत की अपनी संस्कृति है तथा भारत की अपनी विकृति भी है। संस्कृति के प्रकाश में ही हम अपनी विकृति एवं प्रकृति को जान सकते हैं। इसी के प्रकाश में हमें अपने वर्तमान को गढ़ना है। हमारा वर्तमान संविधान हमारे राज्य के धर्म को विवेचित करता है। यह संविधान तत्त्वतः कितना भारतीय एवं कितना अभारतीय है, इस संविधान के निर्माण की प्रक्रिया को तर्क की कसौटी पर कसा जाना चाहिए, इसके अतीत एवं वर्तमान का अध्ययन होना चाहिए। इसीलिए यह पुस्तक है 'हमारा संविधान : एक पुनरावलोकन'। 'मंथन' के दो विशेष अंकों में छपे शोधपूर्ण लेखों का संविधान पर संकलन है यह पुस्तक। इसमें भारत के संविधान को रामराज्य की दृष्टि से देखने और जाँचने के बौद्धिक प्रयास हैं। संविधान से एक शासन-व्यवस्था निकलती है। भारत में रामराज्य को किसी भी शासन प्रणाली का सर्वोच्च आदर्श माना गया है। महात्मा गांधी ने भी स्वतंत्र भारत का लक्ष्य रामराज्य ही बताया था। गांधी-150 के वर्ष में 'मंथन' ने एक बीड़ा उठाया। वह भारत की संविधान यात्रा का पुनरावलोकन है। यह कार्य जितना सरल और सहज मान लिया जाता है, उतना है नहीं। वास्तव में बहुत कठिन है, जटिल है। अगर कोई अंधी सुरंग से गुजरे और किसी किरण की आशा दूर-दूर तक न हो तो क्या पुनरावलोकन संभव है? संविधान का संबंध इतिहास के उतार-चढ़ाव से जितना होता है, उससे ज्यादा उसे भविष्य दृष्टि का सुविचारित आलेख माना जाता है। यह पुस्तक उस पुनरावलोकन का द्वार खोलेगी, ऐसा हमारा विश्वास है।____________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________________अनुक्रमभूमिका —Pgs. 71. भारत का संविधान : अंतर्कथा —रामबहादुर राय —Pgs. 152. भारत के संवैधानीकरण की राजनीतिक और वैचारिक आधारशिला —प्रो. बिद्युत चक्रवर्ती —Pgs. 363. संवैधानिक लोकतंत्र और मूलभूत ढाँचे की अवधारणा —रविशंकर प्रसाद —Pgs. 464. भारतीय संविधान एवं संघीयता —प्रो. रेखा सक्सेना —Pgs. 615. संसदीय जनतंत्र : संविधान और उसका कार्यान्वयन —सुमित्रा महाजन —Pgs. 736. संविधान : संसदीय व्यवस्था और ग्राम स्वराज्य —डॉ. चंद्रशेखर प्राण —Pgs. 807. सांस्थिक संवाद के माध्यम से सहकारी संवैधानिक सुधार —गोविंद गोयल —Pgs. 938. भारतीय संविधान और सामाजिक न्याय —डॉ. ओ.पी. शुक्ला —Pgs. 1119. भारत का संविधान और रियासतें —देवेश खंडेलवाल —Pgs. 13310. भारतीय संविधान में अल्पसंख्यक —आशुतोष कुमार झा —Pgs. 14311. भारत में महिला अधिकारों के संघर्ष का इतिहास —अलिशा ढींगरा —Pgs. 15412. भारतीय संविधान और परिवार संस्था —प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा —Pgs. 16513. भारतीय संविधान का अधिकृत हिंदी पाठ —ब्रज किशोर शर्मा —Pgs. 17214. संविधान संशोधन प्रक्रिया जटिल या सरल —डी.पी. त्रिपाठी —Pgs. 18215. संविधान की औपनिवेशिक पृष्ठभूमि और सुधार के कुछ उपाय —डॉ. जे.के. बजाज —Pgs. 19016. राजनीतिक दल, संविधान और चुनाव आयोग —शहाबुद्दीन याकूब कुरैशी —Pgs. 20817. संविधान और राजभाषा —ब्रज किशोर शर्मा —Pgs. 21718. संविधान की पहली प्रति एक कलात्मक प्रस्तावना —जवाहरलाल कौल —Pgs. 22519. भारतीय संविधान और महात्मा गांधी —डॉ. रमेश भारद्वाज —Pgs. 23120. भारत की संविधान सभा और भारतीय समाजवादी —आनंद कुमार —Pgs. 24021. डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान —प्रो. विजय के. कायत —Pgs. 24622. भारतीय संविधान और डॉ. राममनोहर लोहिया —रघु ठाकुर —Pgs. 25223. संविधान निर्माण की प्रक्रिया में दीनदयाल उपाध्याय —डॉ. महेश चंद्र शर्मा —Pgs. 25724. चुनाव महत्त्वपूर्ण हैं, परंतु काफी नहीं —डॉ. विनय सहस्रबुद्धे —Pgs. 263संविधान सभा के ऐतिहासिक भाषण25. गणतंत्र ही हमारी नियति —पं. जवाहरलाल नेहरू —Pgs. 27326. क्रांतिकारी परिवर्तन संभव —डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन —Pgs. 28727. भारतीयता का अंश नहीं —डॉ. रघुबीर —Pgs. 29628. संविधान में हैं वर्तमान पीढ़ी के विचार —डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर —Pgs. 30229. विधिनिर्माताओं के लिए बौद्धिक उपकरण जरूरी —डॉ. राजेंद्र प्रसाद —Pgs. 317

Shipping & Return
  • Sabr– Your order is usually dispatched within 24 hours of placing the order.
  • Raftaar– We offer express delivery, typically arriving in 2-5 days. Please keep your phone reachable.
  • Sukoon– Easy returns and replacements within 5 days.
  • Dastoor– COD and shipping charges may apply to certain items.

Offers & Coupons

Use code FIRSTORDER to get 5% off your first order.


You can also Earn up to 10% Cashback with POP Coins and redeem it in your future orders.

Read Sample

Customer Reviews

Be the first to write a review
0%
(0)
0%
(0)
0%
(0)
0%
(0)
0%
(0)

Related Products

Recently Viewed Products