Gudgudate Sawal-Jawab
Item Weight | 200 Grams |
ISBN | 978-9384344702 |
Author | JPS Jolly |
Language | Hindi |
Publisher | Prabhat Prakashan |
Book Type | Hardbound |
Publishing year | 2017 |
Edition | 1 |
Return Policy | 5 days Return and Exchange |

Gudgudate Sawal-Jawab
क्या आप भी अपने जीवन का हर पल हँसते-खेलते खुशी-खुशी गुजारना चाहते हैं? जीवन में खुश रहने के लिए केवल एक बात पर गौर करने की जरूरत होती है कि खुशी इस बात पर निर्भर नहीं करती कि हम कौन हैं या हमारे पास क्या कुछ है? हँसी-खुशी हमारे भीतर ही निवास करती है, सिर्फ जरूरत है इन्हें जानने और पहचानने की। अब तो डॉक्टर और विद्वान् लोग भी मानने लगे हैं कि हर दिन थोड़ा-बहुत हँसने से टेंशन, डिप्रेशन एवं अन्य कई घातक बीमारियों से आसानी से बचा जा सकता है। एक बार जो कोई खुद को खुश रखने की कला को जान लेता है, वह दूसरों के जीवन में भी आसानी से खुशियाँ महका सकता है। ज्ञानी लोग सच ही कहते हैं कि खुशी से बढ़कर कोई खुराक नहीं होती, इसलिए जहाँ तक हो सके, हमें सदा खुश रहने का स्वभाव बनाना चाहिए। प्रसिद्ध हास्य लेखक जौली अंकल हँसी-मजाक की अनेक पुस्तकें लिखने के बाद अब कुछ खास किस्म के गुदगुदाते सवाल-जवाब लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप ठहाके लगाए बिना नहीं रह पाएँगे। हास्य तथा व्यंग्य-विनोदपूर्ण गुदगुदाते सवाल-जव��बों का पठनीय संकलन।
- Sabr– Your order is usually dispatched within 24 hours of placing the order.
- Raftaar– We offer express delivery, typically arriving in 2-5 days. Please keep your phone reachable.
- Sukoon– Easy returns and replacements within 5 days.
- Dastoor– COD and shipping charges may apply to certain items.
Use code FIRSTORDER to get 5% off your first order.
You can also Earn up to 10% Cashback with POP Coins and redeem it in your future orders.