Goonjte Alfaaz - Combo Set
Regular price
₹ 719
Sale price
₹ 719
Regular price
₹ 847
Unit price
Save 15%
Item Weight | 800gm |
ISBN | - |
Author | Jaun Eliya, Rahat Indori & Obaidullah Aleem |
Language | Hindi |
Publisher | Rekhta Publications |
Publishing year | 2025 |

Goonjte Alfaaz - Combo Set
Regular price
₹ 719
Sale price
₹ 719
Regular price
₹ 847
Unit price
15% off
Product description
Shipping & Return
Offers & Coupons
1. कोई रहता है आसमान क्या - जौन एलिया
जॉन एलिया उर्दू के एक महान शायर हैं। इनका जन्म 14 दिसम्बर 1931 को अमरोहा में हुआ। ये अब के शायरों में सबसे ज़्यादा पढ़े जाने वाले शायरों में शुमार हैं। शायद, यानी, गुमान इनके प्रमुख संग्रह हैं। इनकी मृत्यु 8 नवम्बर 2002 में हुई। जौन सिर्फ़ पाकिस्तान में ही नहीं हिन्दुस्तान व पूरे विश्व में अदब के साथ पढ़े और जाने जाते हैं। शायर जौन एलिया की ज़िन्दगी और शख़्सियत पर आधारित आलेखों की इस किताब से अब हिन्दुस्तान के पाठक भी जौन की ज़िन्दगी के अलग-अलग पहलुओं को जान और समझ सकेंगे।
2. गूँज - राहत इंदौरी
राहत इंदौरी (1 जनवरी 1950 – 11 अगस्त 2020 ) एक उर्दू शायर और हिन्दी फ़िल्मों के गीतकार थे। राहत का जन्म 1 जनवरी 1950 को इंदौर में हुआ था। वे देवि अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर में उर्दू साहित्य के प्राध्यापक भी रहे। 11 अगस्त 2020 को उनका निधन हो गया। राहत इंदौरी की काव्यशैली को उसकी साहसिकता, सरलता और भावनात्मक तीव्रता के लिए जाना जाता है। उनकी ग़ज़लें अक्सर प्रेम, सामाजिक मुद्दों, और देशभक्ति जैसे विषयों से जुड़ी होती है। उनकी ग़ज़लें गहरी भावनाओं से भरी हुई हैं और आम आदमी से जुड़ी हुई भी हैं, जिससे उनको आम लोगों के बीच सराहा जाता है।
3. कुछ इश्क़ था कुछ मजबूरी थी - उबैदुल्लाह अलीम
उबैदुल्लाह अलीम अविभाजित हिन्दुस्तान की भोपाल रियासत में 11 जनवरी 1939 को पैदा हुए। शुरूआती तालीम भोपाल ही में हासिल की। उन्होंने 1967 में कराची यूनीवर्सिटी से उर्दू अदब में एम.ए. किया। ये बेमिसाल शायर 18 मई 1998 को इस दुनिया से कूच कर गया। उबैदुल्लाह अलीम की शायरी आम ज़िन्दगी के जाने-पहचाने लम्हों और रोज़मर्रा के तज्रबों को इस तरह बयान करती है कि वो एक गहरे और असरदार एहसास में बदल जाते हैं। उनकी शायरी दिल और ज़ेहन—दोनों पर असर डालती है।
- Sabr– Your order is usually dispatched within 24 hours of placing the order.
- Raftaar– We offer express delivery, typically arriving in 2-5 days. Please keep your phone reachable.
- Sukoon– Easy returns and replacements within 5 days.
- Dastoor– COD and shipping charges may apply to certain items.
Use code FIRSTORDER to get 5% off your first order.
You can also Earn up to 10% Cashback with POP Coins and redeem it in your future orders.