{"product_id":"dakshinayan-stories-uttraaynn-khaanii-sngrh-prcnndd-prviir","title":"DAKSHINAYAN | STORIES | उत्तरायण (कहानी-संग्रह) | प्रचण्ड प्रवीर","description":"\u003cdiv\u003e'उत्तरायण' और 'दक्षिणायन' भारतीय परम्परा में धँसे एक अनुसंधित्सु का रमणीय आख्यान हैं। बारह राशियों पर आधारित ये कहानियाँ राशियों के अनुरूप कथा-चरित्रों की नियति और भवितव्य की निर्मिति करती हैं। एक ओर जहाँ ये कहानियाँ कथा-तत्त्व और औत्सुक्य में आद्योपान्त पाठकों को बाँध कर रखती हैं, वही दूसरी ओर राशियों की गति और गुण-धर्म को समझने वालों को ये द्विगुणित आनन्द की प्रतीति कराती हैं।\u003c\/div\u003e\u003cdiv\u003eराशियों के चक्र और विचलन के अनुरूप कथा का नाटकीय विकास और फलागम का तदनुरूप अन्तर्भाव लेखक की कल्पनाशीलता और रचना कौशल का उदाहरण है। अप्रचलित शिल्प, रमणीय भाषा और संश्लिष्ट कथन से संवलित 'उत्तरायण' और 'दक्षिणायन' हिन्दी कथा साहित्य में अपनी मौलिक और गंभीर उपस्थिति दर्ज कराती हैं। \u003c\/div\u003e","brand":"Vera Prakashan","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":49104637853933,"sku":null,"price":349.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0355\/1415\/5141\/files\/VJQgI28ocI.jpg?v=1765096757","url":"https:\/\/rekhtabooks.com\/hi\/products\/dakshinayan-stories-uttraaynn-khaanii-sngrh-prcnndd-prviir","provider":"Rekhta Books","version":"1.0","type":"link"}