Bhasha Aur Vyavhar
Item Weight | 500GM |
ISBN | 978-8170552994 |
Author | Dr. Brijmohan |
Language | Hindi |
Publisher | Vani Prakashan |
Pages | 268 |
Book Type | Hardbound |
Dimensions | 5.30"x8.50" |
Publishing year | 2021 |
Edition | 3rd |
Return Policy | 5 days Return and Exchange |

Bhasha Aur Vyavhar
व्यावहारिक भाषाविज्ञान को लेकर हिन्दी में जिन विद्वानों ने निरन्तर सोचा और उस पर काम किया, डॉ. ब्रजमोहन का नाम उनमें आदरपूर्वक लिया जाता है। इस सन्दर्भ में उनकी अनेक पुस्तकें हिन्दी में समादृत हैं; और यह उस श्रृंखला की नयी कड़ी है। भाषा-व्यवहार के जितने भी अंग-उपांग हैं, यह कृति उन्हें अत्यन्त सरल, सुसंगत और रोचक शैली में सामने रखती है।
अध्ययनपरक सुविधा की दृष्टि से लेखक ने इस कृति को तीन भागों में नियोजित किया है-एक, संज्ञा-प्रयोग; दो, क्रिया-प्रयोग और तीन, वर्तनी और उच्चारण। इससे स्वतः सिद्ध है कि यह पुस्तक व्यावहारिक भाषाविज्ञान के अत्यन्त महत्त्वपूर्ण पक्षों पर एक साथ विचार करती है।
डॉ. ब्रजमोहन के कार्य के साथ जो एक अनन्य विशेषता जुड़ी हुई है, वह है विषय-विवेचन की लोक परक संस्कारशीलता। इससे भाषा-व्यवहार की जटिल से जटिल गुत्थियाँ और बारीकियाँ भी प्रयोगकर्ता के लिए रोचक और सरल हो उठती हैं। संज्ञा, क्रिया, वर्तनी और उच्चारण आदि भाषा के लिखित और मौखिक व्यवहार-दोनों ही स्तरों पर यह पुस्तक अत्यन्त उपयोगी है, ख़ासकर इस दिशा में कार्य कर रहे विद्वानों, अध्येताओं, शोधार्थियों, छात्रों और जिज्ञासु पाठकों के लिए।
- Sabr– Your order is usually dispatched within 24 hours of placing the order.
- Raftaar– We offer express delivery, typically arriving in 2-5 days. Please keep your phone reachable.
- Sukoon– Easy returns and replacements within 5 days.
- Dastoor– COD and shipping charges may apply to certain items.
Use code FIRSTORDER to get 5% off your first order.
You can also Earn up to 10% Cashback with POP Coins and redeem it in your future orders.