Look Inside
Aatmao Ka Sarab
Aatmao Ka Sarab
share-Icon
Aatmao Ka Sarab
Aatmao Ka Sarab

Aatmao Ka Sarab

Regular price ₹ 270
Sale price ₹ 270 Regular price ₹ 300
Unit price
Save 10%
10% off
Tax included.
Size guide
Icon

Pay On Delivery Available

Load-icon

Rekhta Certified

master-icon

Dedicated Support

Aatmao Ka Sarab

Aatmao Ka Sarab

Regular price ₹ 270
Sale price ₹ 270 Regular price ₹ 300
Unit price
10% off
Cash-On-Delivery

Cash On Delivery available

Rekhta-Certified

Plus (F-Assured)

7-Days-Replacement

7 Day Replacement

Product description
Shipping & Return
Offers & Coupons
Read Sample
Product description
राजीव प्रकाश सहिर के नावेल आत्माओं के सराब पढ़ने के बाद मुझे फौरी तौर पर जो एहसास हुआ वह यह था कि यह कोई आम नावेल नहीं है। यह एक बहुत अहम नावेल है जिसमें एक मखसूस तारीखी शुऊर और अहदे हाजिर का इन्तेहाई फ़नकाराना मिलाप सामने आता है। उत्तराखंड और अवध की तहजीब नीज उसके एक गुमशुदा और नादीदा रिश्ते को राजीव प्रकाश साहब ने जिस तख़लीक्ती जेहानत और उम्दगी के साथ उजागर किया है वह अपनी मिसाल आप है। प्लाट, किरदार निगारी और मंजर निगारी के हवाले से भी यह नॉवेल याद रखे जाने के क़ाबिल है और इस पर खैर मुझे कोई हैरत भी नहीं है, क्योंकि इस नॉवेल से पहले मैं उनके अफसाने पढ़ चुका हूं और फिक्शन लिखने पर उनकी कुदरत और गिरफ्त का क़ायल हो चुका हूं।
इस नावेल को महौलियात की शेरियात के ताल्लुक्क से बहुत अहम माना जा सकता है। मुझे बार बार इस नावेल को पढ़ते वक्त 'रूसो' का यह कौल याद आता रहा है कि जंगलों की तरफ लौट चलो Back to forest मगर जहां 'रूसो' का नजरिया फ़ितरत के हवाले से इन्तेहा पसन्द हद तक 'रूमानी' कहा जा सकता है वहां यह नावेल इस इन्तेहा पसन्द रूमानी रवैये से अपना दामन कमाल महारत के साथ साफ़ बचा ले जाता है। आत्माओं के सराब से यही मतलब अख्त किया जाना चाहिए कि आत्मा जिसे हम शुऊर या चेतना भी कह सकते हैं वह किस तरह ठगी जाती है। हिंदुस्तानी फलसफे में जिसे 'माया' कहा जाता है वह हमेशा 'आत्म' के लिए एक सराब है या Illusion ही बनकर सामने आती है। इस नावेल के बेशतर किरदारों के शऊर की यही सूरते हाल है कि वह सियासत या मजहबी सियासत के मायाजाल से हमेशा ठगे जाते और शिकस्त खाते हुए नजर आते हैं। गोमती नदी के जरिए महेज अवध की तहजीब के तारीखी और सकाफ़ती अनासिर की नुमाइन्दगी ही मक्तसूद नहीं थी बल्कि नदी बदलते हुए वक़्त की नुमाइन्दगी भी करती है। नदी बह रही है, वक़्त बह रहा है, तारीख बह रही है और माजी हमेशा एक सराब साबित होता है क्योंकि बक्तौल यूनानी फ़लसफ़ी Heraculus 'तुम एक हो नदी में दो बार नहीं नहा सकते'।
मेरा ख्याल है कि नावेल में जंगल का जिस अंदाज में बयान किया गया है वह महेज फ़ितरत की अक्कासी नहीं है बल्कि जंगल को अदम का इसतेआरा बनने के इमकान को भी मद्देनजर रखना चाहिए जहां सब कुछ बिल आखिर गुम हो जाता है।
About Author

हिन्दुस्तानी ज़बान का एक लेखक हूँ। हिन्दुस्तानी ज़बान यानी हिंदी उर्दू का गंगा जमनी संगम। मैं हिन्दुस्तानी ज़बान के दोनों रंगों में रंगा हुआ हूँ। यानी देवनागरी लिपि में भी पढ़ता लिखता हूँ और उर्दू रस्मुल ख़त से भी खूब वाक्रिफ़ हूँ। मैं पैदाइशी लखनवी हूँ यानी मेरा जन्म स्थान लखनऊ है। लखनऊ, गंगा जमनी तहज़ीब का मरकज़, लखनऊ जिसकी फ़ज़ाओं में उर्दू की कशिश रची बसी है और उर्दू की नफ़ासत, शीरनी, आदाबो अदब जिसकी रूह की ज़ीनत है। लखनऊ जहाँ एक सुनहरा गुज़रा ज़माना उर्दू का अब भी सांस ले रहा है और जहाँ उर्दू आज भी अपने अतीत का आहंग लिए जदीदयत (आधुनिकता) में परवान चढ़ रही है, जी हाँ, वही लखनऊ मेरी रग रग में बसा हुआ है। लखनऊ युनिवर्सिटी से राजनैतिक शास्त्र से एम. ए. किया और फिर ज़िंदगी के संग्राम और संघर्ष का हिस्सा बन गया। औसत पढ़े लिखे परिवार का जन्मा हूँ और इसलिए धूप छांव की आमेजिश से अनजान भी नहीं हूँ। साहित्यिक जीवन का आगाज़ उर्दू शायरी से हुआ। पहला शेरी मजमूआ "तारूफ़" 2014 में मंज़रेआम पर आया। ज़िंदगी को क़रीब से देखने का मौक़ा खूब मिला और अधिकतर इस के चेहरे ने रूलाया ही है। जिंदगी और अफ़सान

Shipping & Return
  • Sabr– Your order is usually dispatched within 24 hours of placing the order.
  • Raftaar– We offer express delivery, typically arriving in 2-5 days. Please keep your phone reachable.
  • Sukoon– Easy returns and replacements within 5 days.
  • Dastoor– COD and shipping charges may apply to certain items.

Offers & Coupons

Use code FIRSTORDER to get 5% off your first order.


You can also Earn up to 10% Cashback with POP Coins and redeem it in your future orders.

Read Sample

Related Products

Recently Viewed Products