{"title":"Jayant Vishnu Narlikar Books","description":"","products":[{"product_id":"chaar-nagron-ki-meri-duniya","title":"Chaar Nagron Ki Meri Duniya","description":"\u003cp\u003eयह मूल रूप से कोल्हापुर में रहनेवाले और एक छोटे से परिवार में जन्मे एक ऐसे युवक की दास्तान है जो पढ़ने में तो मेधावी था ही, उससे भी ज्‍़यादा आत्मबल से सम्पन्न था। यह युवक हैं : जयंत नार्लीकर।\n\u003cbr\u003eउनके पिता तात्यासाहब नार्लीकर भी बहुत मेधावी व्यक्ति थे। जयंत की स्कूली शिक्षा से लेकर कॉलेज तक की पढ़ाई बनारस में ही हुई। आगे की पढ़ाई का उनका इरादा इंग्लैंड के ऑक्सब्रिज (ऑक्सफ़ोर्ड+कैम्ब्रिज) विश्वविद्यालय में करने का था। उनका अगला उद्देश्य ‘ट्रायपास’ परीक्षा उत्तीर्ण कर पीएच.डी. के लिए अपना अध्ययन जारी रखना था, पर उन्हें एडमिशन मिला लंदन के फिट्जविलियम हाउस में। तब से लेकर अगले 15 वर्ष तक वे कैम्ब्रिज में ही रहे। यानी वहीं पढ़ाई की और बाद में नौकरी भी वहीं की। इसी दौरान उनके वहाँ, अमरीका और भारत में कई उल्लेखनीय व्याख्यान हुए, जिसके लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। भारत आने पर अपने पुराने बनारस शहर के अलावा मुम्बई-मद्रास-कोलकाता एवं अन्य जगहों पर उनका कई बार जाना हुआ और भारत में ही उनकी शादी हुई। उनके बारे में आप इस किताब में उन्हीं के शब्दों में जानेंगे।                                                                                                                                                                                                                                                       Ye mul rup se kolhapur mein rahnevale aur ek chhote se parivar mein janme ek aise yuvak ki dastan hai jo padhne mein to medhavi tha hi, usse bhi ‍yada aatmbal se sampann tha. Ye yuvak hain : jayant narlikar. Unke pita tatyasahab narlikar bhi bahut medhavi vyakti the. Jayant ki skuli shiksha se lekar kaulej tak ki padhai banaras mein hi hui. Aage ki padhai ka unka irada inglaind ke auksabrij (auksford+kaimbrij) vishvvidyalay mein karne ka tha. Unka agla uddeshya ‘traypas’ pariksha uttirn kar piyech. Di. Ke liye apna adhyyan jari rakhna tha, par unhen edamishan mila landan ke phitjaviliyam haus mein. Tab se lekar agle 15 varsh tak ve kaimbrij mein hi rahe. Yani vahin padhai ki aur baad mein naukri bhi vahin ki. Isi dauran unke vahan, amrika aur bharat mein kai ullekhniy vyakhyan hue, jiske liye unhen puraskrit bhi kiya gaya. Bharat aane par apne purane banaras shahar ke alava mumbii-madras-kolkata evan anya jaghon par unka kai baar jana hua aur bharat mein hi unki shadi hui. Unke bare mein aap is kitab mein unhin ke shabdon mein janenge.\u003c\/p\u003e","brand":"Rajkamal","offers":[{"title":"Hardbound","offer_id":37518836760738,"sku":null,"price":895.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0355\/1415\/5141\/products\/Dznogca9Bk_2c44bc84-9367-4bb0-99be-6c777f962292.jpg?v=1679990144"},{"product_id":"virus","title":"Virus","description":"\u003cp\u003eविज्ञान-गल्प सम्भवतः हिन्दी गद्य का सबसे उपेक्षित कोना है। न सिर्फ़ यह कि इसमें मौलिक रचनाएँ नहीं होतीं, बल्कि अन्यान्य भाषाओं से विज्ञान-कथाओं के अनुवाद भी अकसर नहीं किए जाते। ‘वाइरस’ इस कमी को पूरा करने की दिशा में एक प्रयास है। यह उपन्यास कम्प्यूटरीकृत विश्व के सम्मुख एक भयावह परिकल्पना रखता है, जो ज़रूरी नहीं कि सच हो ही; लेकिन हो भी सकती है। श्रेष्ठ विज्ञान-गल्प का प्रस्थान-बिन्दु यह ‘हो सकने’ की सम्भावना ही होती है जो इतिहास में अनेक बार सच भी साबित हो चुकी है।\n\u003cbr\u003e‘वाइरस’ की परिकल्पना का आधार कम्प्यूटर-प्रणाली की आम बीमारी वाइरस है लेकिन यह वाइरस आम नहीं है, वह एक साथ पूरे विश्व के कम्प्यूटरों को अपनी गिरफ़्त में लेता है और सभ्यता को पुनः उस युग में लौटने की आशंका खड़ी कर देता है, जब कम्प्यूटर नहीं थे, और तमाम काम मानव-श्रम की धीमी गति से होते थे। इस संकट को सामने देख पूरा विश्व अपने राजनैतिक मतभेद भुलाकर एकजुट होता है, और दुनिया के सात श्रेष्ठ वैज्ञानिक इसके कारणों की तलाश में जुट जाते हैं। और, जो कारण सामने आता है, वह इस उपन्यास की आधारभूत परिकल्पना का सर्वाधिक उत्तेजक और हमारी कल्पना के लिए स्तब्धकारी अंश है।\n\u003cbr\u003eमराठी विज्ञान-ग़ल्प के प्रतिष्ठित लेखक की इस रचना में वे सभी गुण—यथा, तथ्यात्मकता, तर्कसंगति, कल्पना और मानव-कल्याण—हैं जो एक श्रेष्ठ विज्ञान-कथा में होने चाहिए।                                                                                                                                                                                                                                                       Vigyan-galp sambhvatः hindi gadya ka sabse upekshit kona hai. Na sirf ye ki ismen maulik rachnayen nahin hotin, balki anyanya bhashaon se vigyan-kathaon ke anuvad bhi aksar nahin kiye jate. ‘vairas’ is kami ko pura karne ki disha mein ek pryas hai. Ye upanyas kampyutrikrit vishv ke sammukh ek bhayavah parikalpna rakhta hai, jo zaruri nahin ki sach ho hi; lekin ho bhi sakti hai. Shreshth vigyan-galp ka prasthan-bindu ye ‘ho sakne’ ki sambhavna hi hoti hai jo itihas mein anek baar sach bhi sabit ho chuki hai. ‘vairas’ ki parikalpna ka aadhar kampyutar-prnali ki aam bimari vairas hai lekin ye vairas aam nahin hai, vah ek saath pure vishv ke kampyutron ko apni giraft mein leta hai aur sabhyta ko punः us yug mein lautne ki aashanka khadi kar deta hai, jab kampyutar nahin the, aur tamam kaam manav-shram ki dhimi gati se hote the. Is sankat ko samne dekh pura vishv apne rajanaitik matbhed bhulakar ekjut hota hai, aur duniya ke saat shreshth vaigyanik iske karnon ki talash mein jut jate hain. Aur, jo karan samne aata hai, vah is upanyas ki aadharbhut parikalpna ka sarvadhik uttejak aur hamari kalpna ke liye stabdhkari ansh hai. \n\u003cbr\u003eMarathi vigyan-galp ke prtishthit lekhak ki is rachna mein ve sabhi gun—yatha, tathyatmakta, tarksangati, kalpna aur manav-kalyan—hain jo ek shreshth vigyan-katha mein hone chahiye.\u003c\/p\u003e","brand":"Rajkamal","offers":[{"title":"Hardbound","offer_id":37536119357602,"sku":null,"price":242.0,"currency_code":"INR","in_stock":false},{"title":"Paperback","offer_id":43977052094701,"sku":null,"price":242.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0355\/1415\/5141\/products\/fCeYiVmv0F_6d5a14eb-9c46-460b-8374-6149d3774f60.jpg?v=1679997779"},{"product_id":"bharat-ki-vigyan-yatra","title":"Bharat Ki Vigyan Yatra","description":"\u003cp\u003eभारत में भारतीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी से संबद्ध दो अलग-अलग विचारधाराएँ रही हैं। एक ओर यह समझ है कि भारत ने विज्ञान व प्रौद्योगिकी की राह पर देर से कदम रखा और अभी उसे काफी रास्ता तय करना है तथा दूसरी ओर यह मान्यता है कि हमारा अतीत ज्ञान से परिपूर्ण था और हम संसार का नेतृत्व करते थे।प्रस्तुत पुस्तक भारत की विज्ञान यात्रा के मील के पत्थरों से हमारा परिचय कराती है और विज्ञान में भारत के उल्लेखीय योगदान से हमारा गौरव बढ़ाती है। इसमें विज्ञान के अलावा सामाजिक सोच से संबंधित मुद्दे भी वर्णित हैं। उच्च शिक्षा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा विज्ञान एवं धर्म के बीच होनेवाले संघर्ष या विवाद और जनता पर विज्ञान के अलग-अलग प्रभावों का भी वर्णन किया गया है। अंतिम अध्याय में चर्चा की गई है कि सांस्कृतिक, शैक्षिक, वैज्ञानिक उद्योग ने कहीं धार्मिक व दार्शनिक तलाश के क्षेत्र को तो प्रभावित नहीं किया है?बहुत से अनुभवी व प्रख्यात विद्वानों द्वारा इन विषयों पर लिखा गया है; पर हिंदी में इस नवीन विषय पर लिखी पुस्तकें प्राय: नगण्य ही हैं। वरिष्ठ वैज्ञानिक और स्थापित लेखक डॉ. जयंत विष्णु नारलीकर ने इस अभाव की पूर्ति करते हुए यह पुस्तक प्रस्तुत की है, जो अपने विषय की ठोस व सार्थक मीमांसा करते हुए पाठकों को ढेरों नई-नई जानकारियाँ देगी।\u003c\/p\u003e","brand":"Prabhat Prakashan Pvt Ltd","offers":[{"title":"Hardbound","offer_id":44118510731501,"sku":null,"price":380.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0355\/1415\/5141\/products\/1578303811.jpg?v=1685773300"},{"product_id":"romanchak-vigyan-kathayen","title":"Romanchak Vigyan Kathayen","description":"\u003cp\u003eआधुनिक युग विज्ञान का युग है। मनुष्य के भाँति-भाँति के कौतूहलों और जिज्ञासाओं को शमित करने में विज्ञान ही सक्षम रहा है। विज्ञान के बल पर ही मनुष्य चंद्रमा पर उतरा और मंगल ग्रह पर उतरने की तैयारी कर रहा है। उसने अणु-परमाणु के विखंडन व संघटन के परिणाम जान लिये हैं और अंतरिक्ष के ग्रहों-उपग्रहों से संबंध स्थापित कर रहा है। विज्ञान की इन्हीं चमत्कारक गतिविधियों ने विज्ञान लेखन की कल्पना को नई-नई संचेतनाएँ दीं, जिससे रोचक व रोमांचक विज्ञान कथाओं का सृजन हुआ।सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं विज्ञान लेखक श्री जयंत विष्णु नारलीकर द्वारा लिखित ये विज्ञान कथाएँ रहस्य, रोमांच एवं अद‍्भुत कल्पनाशीलता से भरी हैं तथा अपने पाठकों को भरपूर आनंद देती हैं।\u003c\/p\u003e","brand":"Prabhat Prakashan Pvt Ltd","offers":[{"title":"Hardbound","offer_id":44118510895341,"sku":null,"price":333.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0355\/1415\/5141\/products\/1578303891.jpg?v=1685773302"},{"product_id":"abhayaranya","title":"Abhayaranya","description":null,"brand":"Mouj Prakashan","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":47240022884589,"sku":null,"price":145.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0355\/1415\/5141\/files\/aPbjXbZG6V.jpg?v=1729158195"}],"url":"https:\/\/rekhtabooks.com\/hi\/collections\/jayant-vishnu-narlikar-books.oembed","provider":"Rekhta Books","version":"1.0","type":"link"}