Prithivi sukt
Author | Mukund lath |
Language | Hindi |
Publisher | Setu Prakashan |
Pages | 96 |
ISBN | 978-93-89830-48-4 |
Book Type | Hardbound |
Item Weight | 0.196 kg |
Dimensions | 129 x 198 mm |
Edition | 1st |
![Prithivi sukt](http://rekhtabooks.com/cdn/shop/products/9789389830484_72f22ba1-92bc-4d37-8e30-106ea60c3883.jpg?v=1680015205&width=360)
Prithivi sukt
About Book
वेद की पवित्र ऋचाओं से 'पृथिवी-सूक्त' का हिन्दी मे अनुवाद और चयन आधुनिक समय मे किए गए ऐसे प्रयासों से कई मायनों में भिन्न है। मंगलमयी, हिरण्यवक्षा, विश्वम्भरा, पृथिवी की अद्भुत स्तुति करने वाले 'पृथिवी-सूक्त' का विद्वान्-कवि मुकुन्द लाठ ने समझ और सूक्ष्मता के साथ अनूदित किया है। इस सूक्त में कहीं कहा गया है कि 'कभी पृथ्वी को/ हम पीड़ा न दें' तो यह अपेक्षा भी की गयी है कि 'पृथ्वी, मुझे गिरने से रोक लेना।' मुकुन्द जी विद्वान-कवि होने के साथ संवेदनशील कुशल चित्रकार भी थे। उन्होंने पृथिवी-सूक्त के अपने इस अनुवाद को स्वयं अपने रेखा-चित्रों से अलंकृत भी किया है। इस तरह यह अनूठा अनुवाद है : हिन्दी में ऐसा कला-समृद्ध अनुवाद शायद ही कोई और हो।
About Author
मुकुन्द लाठ
जन्म : 1937, कोलकाता में। शिक्षा के साथ संगीत में विशेष प्रवृत्ति थी जो बनी रही। आप पण्डित जसराज के शिष्य हैं । अंग्रेज़ी में बी.ए. (ऑनर्स), फिर संस्कृत में एम.ए. किया। पश्चिम बर्लिन गये और वहाँ संस्कृत के प्राचीन संगीत-ग्रन्थ दत्तिलम् का अनुवाद और विवेचन किया। भारत लौट कर इस काम को पूरा किया और इस पर पी-एच.डी. ली।
1973 से 1997 तक राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर, के भारतीय इतिहास एवं संस्कृति विभाग में रहे। भारतीय संगीत, नृत्त, नाट्य, कला, साहित्य सम्बन्धी चिन्तन और इतिहास पर हिन्दी-अंग्रेज़ी में लिखते रहे हैं।
यशदेव शल्य के साथ दर्शन प्रतिष्ठान की प्रतिष्ठित पत्रिका उन्मीलन के सम्पादक और उसमें नियमित लेखन।
प्रमुख प्रकाशन : ए स्टडी ऑफ़ दत्तिलम, हाफ़ ए टेल (अर्धकथानक का अनुवाद), द हिन्दी पदावली ऑफ़ नामदेव (कालावात के सहलेखन में), ट्रान्सफ़ॉरमेशन ऐज़ क्रिएशन, संगीत एवं चिन्तन, स्वीकरण, तिर रही वन की गन्ध, धर्म-संकट, कर्म चेतना के आयाम, क्या है क्या नहीं है, पृथिवी-सूक्त (चयनित अनुवाद)।
दो कविता-संग्रह अनरहनी रहने दो, अँधेरे के रंग के नाम से।
प्रमुख सम्मान व पुरस्कार : पद्मश्री, शंकर पुरस्कार, नरेश मेहता वाङ्मय पुरस्कार, फ़ेलो-संगीत नाट्य अकादेमी।
- Over 27,000 Pin Codes Served: Nationwide Delivery Across India!
- Upon confirmation of your order, items are dispatched within 24-48 hours on business days.
- Certain books may be delayed due to alternative publishers handling shipping.
- Typically, orders are delivered within 5-7 days.
- Delivery partner will contact before delivery. Ensure reachable number; not answering may lead to return.
- Study the book description and any available samples before finalizing your order.
- To request a replacement, reach out to customer service via phone or chat.
- Replacement will only be provided in cases where the wrong books were sent. No replacements will be offered if you dislike the book or its language.
Note: Saturday, Sunday and Public Holidays may result in a delay in dispatching your order by 1-2 days.
Use code FIRSTORDER to get 10% off your first order.
Use code REKHTA10 to get a discount of 10% on your next Order.
You can also Earn up to 20% Cashback with POP Coins and redeem it in your future orders.