Mukhtasar Meri kahani
Author | Saiyad haidar raza ( Anu. Sushobhit /varsha rani ) |
Language | Hindi |
Publisher | Setu Prakashan |
Pages | 196 |
ISBN | 978-93-92228-68-1 |
Book Type | Hardbound |
Item Weight | 0.265 kg |
Dimensions | 129 x 198 mm |
Edition | 1st |
![Mukhtasar Meri kahani](http://rekhtabooks.com/cdn/shop/products/9789392228681_8a23ad70-c202-4d12-ac2f-a0e5f5df5819.jpg?v=1680015260&width=360)
Mukhtasar Meri kahani
About Book
‘मुख़्तसर मेरी कहानी’ सैयद हैदर रज़ा का आत्मवृत्त है उनकी अपनी मातृभाषा हिन्दी में, जो उनकी जन्मशताब्दी वर्ष में पाठकों के समक्ष उनकी कला और उनके जीवन की परतें खोलता है। रज़ा का लम्बा जीवन फ्रांस में साठ साल से अधिक और चौंतीस बरस भारत में बीता। वे त्रिभाषी थे : हिन्दी, फ्रेंच और अंग्रेज़ी में बोलते-लिखते थे। अपने जीवन के बारे में उनका यह वृत्त संक्षिप्त है। अपने जीवन के बारे में विस्तार से बताने का उपक्रम उन्होंने शायद ही कभी किया हो। वे जब याद करते थे तो अक्सर स्वदेश और उसके लोगों, घटनाओं, प्रसंगों की ही याद उन्हें आती थी। उनकी जीवन-यात्रा और कला-यात्रा न सिर्फ हमक़दम थी बल्कि वे आपस में इस क़दर मिली-जुली थीं कि उन्हें अलगाना कठिन था। अपने जीवन के अन्तिम चरण में तो उनके लिए यह पूरी तरह से सच था कि वे रचने के लिए जीते थे और जीने के लिए रचते थे।
About Author
सैयद हैदर रज़ा
1922 में जन्मे सैयद हैदर रज़ा प्रतिष्ठित भारतीय चित्रकार हैं। आधुनिक भारतीय चित्रकला को विश्व परिदृश्य में स्थापित और सम्मानित करने वाले चित्रकारों में शुमार हैं। पद्मविभूषण अलंकरण से सम्मानित रज़ा साहब तैल और एक्रलिक चित्रकला के अद्भुत प्रयोग करने वाले चित्रकार रहे हैं। इन्होंने लम्बे समय तक फ्रांस के रहे और वहीं रहकर चित्रकार के रूप में ख्याति अर्जित की।
सुशोभित
लेखक, पत्रकार, अनुवादक।
अभी तक बारह पुस्तकें प्रकाशित, जिनमें कविता की चार और गद्य की आठ पुस्तकें सम्मिलित। पुस्तक 'सुनो बकुल’ के लिए वर्ष २०२० का स्पन्दन युवा पुरस्कार। दैनिक भास्कर समूह की पत्रिका अहा! ङ्क्षज़दगी के सहायक सम्पादक।
भोपाल में रहते हैं।
वर्षा रानी
बहुभाषी स्वतन्त्र पत्रकार, शोधकत्र्री, लेखिका, कवयित्री एवं छायाकार।
शिक्षा : दिल्ली विश्वविद्यालय से एम.ए. इतिहास एवं एम.फिल.। भारतीय जन संचार संस्थान, नयी दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा। हिन्दी व अँग्रेज़ी भाषा में तीन से अधिक पुस्तकें और छह से अधिक अनुवाद और अनेक पटकथाओं का लेखन।
इन दिनों बिहार के रेशमी वस्त्रों के दस्तावेज़ीकरण में संलग्न।
- Over 27,000 Pin Codes Served: Nationwide Delivery Across India!
- Upon confirmation of your order, items are dispatched within 24-48 hours on business days.
- Certain books may be delayed due to alternative publishers handling shipping.
- Typically, orders are delivered within 5-7 days.
- Delivery partner will contact before delivery. Ensure reachable number; not answering may lead to return.
- Study the book description and any available samples before finalizing your order.
- To request a replacement, reach out to customer service via phone or chat.
- Replacement will only be provided in cases where the wrong books were sent. No replacements will be offered if you dislike the book or its language.
Note: Saturday, Sunday and Public Holidays may result in a delay in dispatching your order by 1-2 days.
Use code FIRSTORDER to get 10% off your first order.
Use code REKHTA10 to get a discount of 10% on your next Order.
You can also Earn up to 20% Cashback with POP Coins and redeem it in your future orders.