Look Inside
kshirsagar mein neend
kshirsagar mein neend

kshirsagar mein neend

Regular price ₹ 99
Sale price ₹ 99 Regular price ₹ 112
Unit price
Save 11%
11% off
Tax included.
Size guide

Pay On Delivery Available

Rekhta Certified

7 Day Easy Return Policy

kshirsagar mein neend

kshirsagar mein neend

Cash-On-Delivery

Cash On Delivery available

Plus (F-Assured)

7-Days-Replacement

7 Day Replacement

Product description
Shipping & Return
Offers & Coupons
Read Sample
Product description

About Book

बनारस...बनारस कई अर्थों और चेतनाओं के साथ भारतीय मनीषा का अभिन्न अंग रहा है। भारत, विशेष तौर से उत्तर भारत की परिपक्व मनीषा का अभिभाज्य अंग है बनारस। इसे प्रत्येक मानुष समझता है परंतु जब कोई सामाजिक बनारस में निरंतर रह रहा है, तो संवेदनशील सामाजिक की चेतना का बहुमुखी हो जाना स्वाभाविक बात है। श्रीप्रकाश शुक्ल का नवीन संग्रह 'क्षीरसागर में नींद' इस बहुमुखता को काव्यात्मक आस्वाद का हिस्सा बनाता है। यात्रा भीतर यात्रा/यात्रा भीतर घर/ घर भीतर यात्रा'–यात्रा और यात्रा के बीच जो विस्तृत स्पेस है, उस काव्यात्मक स्पेस की विशेषता ही यही है कि वह गतिशील होता है, बहुमुखी होता है, विविधवी होता है। इस स्पेस में ही कवि पाता है-'जो यातना में होता है बहुत ज़िद्दी होता है।' यह जिद और यातना, गति और यात्रा परंपरा के गतिशील अनुशासन से उभरती है। यह गतिशील अनुगमन इस संग्रह की केंद्रिकता है।

संग्रह की कविताओं में यात्रा का एक स्तर भौतिक स्थितियों के आभ्यंतरीकरण से भी निर्मित हुआ है। इसी कारण दार्जिलिंग में, जो प्राकृतिक सुषमा विकास है, 'वह वर्षों से उग रहा था' कवि के भीतर, 'बस उसे देखने की ऊँचाई नहीं थी'। यह ऊँचाई कवि अपनी काव्यात्मक यात्रा के विकास में पाता है करुणा, संवेदनशीलता आदि भावों के कारण।

संग्रह की कविताओं में अंत:सलिला के रूप में राजनीतिक चेतना प्रवहमान है। इस चेतना के बिना 'बुरे दिनों का ख़्वाब', 'यात्रा', 'विरोध का होना' आदिकविताओं तथा 'पक्का महाल' श्रृंखला की कविताएँ लिखा जाना असंभव है। सक्रिय राजनीतिक चेतना के बिना यह संग्रह बन ही नहीं सकता था। क्षीरसागर में नींद' भी इसी राजनीतिक समझ का प्रमाण है। राजनीति ने इन कविताओं को एक दूसरे रूप में भी प्रभावित किया है। इसने कविताओं में व्यंग्य के सहारे लाक्षणिकता को विकसित किया है। क्षीरसागर क्या है? निश्चितरूपेण यह आज का भारत है। फिर नींद किसको लगी है या लग रही है? यह दोतरफा है। लोकतांत्रिक राज्यों-राष्ट्रों में सत्ता की बागडोर जनता के हाथ होती है। जनता अच्छे और गतिशील समाज के निर्माण के लिए उत्तरदायी और जिम्मेदार होती है। वह भी नींद में है तो दूसरी ओर उसके द्वारा चुने गये नुमाइंदे भी नींद में हैं। इस पूरे संग्रह में व्यंग्य, प्रतीक, रूपक कवि के काव्यात्मक टूल्स हैं।

इस संग्रह की एक विशेषता है-उसकी लयात्मकता। लय कहीं तुक से निर्मित हुआ है, तो कहीं स्थितियों के संघात से। लय का अर्थ छंद नहीं होता। आधुनिक कविता में लय छंद से निर्मित नहीं होता। लय जीवन की स्थितियों के गंभीर संघात से निर्मित होता है। इस संग्रह में जीवन की विभिन्न स्थितियों का गहरा संघात तो है ही। हाँ, यह बात अलग है कि कहीं-कहीं कवि ने छंदों का भी इस्तेमाल किया है।

इस संग्रह में घटनाओं के यथातथ्य विवरण का घटाटोप नहीं है। वर्तमान की घटनाओं के सहारे ही काव्यात्मक संसार निर्मित हुआ है, पर वे घटनाएँ ही काव्यात्मक संसार नहीं हैं। यह एक ऐसी विशेषता है, जो इस संग्रह को वर्तमान की जमीन से आगे भी ले जाता है। साथ ही वर्तमान समय के संग्रहों में एक विशिष्ट पहचान भी देता है।

About Author

श्रीप्रकाश शुक्ल

जन्म : 18 मई 1965 को सोनभद्र जिले के बरवाँ गाँव में।

शिक्षा : एम.ए. (हिन्दी), पी-एच.डी.।

प्रकाशित कृतियाँ : कविता-संग्रह : 'अपनी तरह के लोग', 'जहाँ सब शहर नहीं होता', 'बोली बात', 'रेत में आकृतियाँ', 'ओरहन और अन्य कविताएँ', 'कवि ने कहा', 'क्षीरसागर में नींद'; आलोचना : 'साठोत्तरी हिन्दी कविता में लोक सौन्दर्य', 'नामवर की धरती', 'हजारीप्रसाद द्विवेदी : एक जागतिक आचार्य' और 'महामारी और कविता'; सम्पादन : साहित्यिक पत्रिका 'परिचय' का सम्पादन। कई कविताओं का अंग्रेजी, पंजाबी, मराठी और मलयाली भाषाओं में अनुवाद।

पुरस्कार : कविता के लिए 'बोली बात' संग्रह पर वर्तमान साहित्य का मलखानसिंह सिसोदिया पुरस्कार, 'रेत में आकृतियाँ' नामक कविता-संग्रह पुरस्कार, 'ओरहन और अन्य कविताएँ' नामक कविता-संग्रह के लिए उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का विजयदेव नारायण साही कविता पुरस्कार।

वर्तमान में बी.एच.यू. के हिन्दी विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं तथा भोजपुरी अध्ययन केंद्र, बी.एच.यू. के समन्वयक हैं।

Shipping & Return
  • Over 27,000 Pin Codes Served: Nationwide Delivery Across India!

  • Upon confirmation of your order, items are dispatched within 24-48 hours on business days.

  • Certain books may be delayed due to alternative publishers handling shipping.

  • Typically, orders are delivered within 5-7 days.

  • Delivery partner will contact before delivery. Ensure reachable number; not answering may lead to return.

  • Study the book description and any available samples before finalizing your order.

  • To request a replacement, reach out to customer service via phone or chat.

  • Replacement will only be provided in cases where the wrong books were sent. No replacements will be offered if you dislike the book or its language.

Note: Saturday, Sunday and Public Holidays may result in a delay in dispatching your order by 1-2 days.

Offers & Coupons

Use code FIRSTORDER to get 10% off your first order.


Use code REKHTA10 to get a discount of 10% on your next Order.


You can also Earn up to 20% Cashback with POP Coins and redeem it in your future orders.

Read Sample

Customer Reviews

Be the first to write a review
0%
(0)
0%
(0)
0%
(0)
0%
(0)
0%
(0)

Related Products

Recently Viewed Products