Gudgudi
Author | Chandi prasad bhatt |
Language | Hindi |
Publisher | Setu Prakashan |
Pages | 550 |
ISBN | 978-93-91277-85-7 |
Book Type | Hardbound |
Item Weight | 0.925 kg |
Dimensions | 177.8x228.6mm |
Edition | 1st |
![Gudgudi](http://rekhtabooks.com/cdn/shop/products/9789391277857_800e40c3-544e-488e-bd63-12615c99096d.jpg?v=1680015259&width=360)
Gudgudi
About Book
अपने को एक सामाजिक कार्यकर्ता भर मानने वाले चण्डी प्रसाद भट्ट भारत भर में राज्य से अलग निजी जोखिम उठाकर सामाजिक हित के लिए सक्रिय पहल करने और उसे सशक्त सामाजिक आधार दे पाने के संकल्प का दूसरा नाम है। पर्यावरण को राष्ट्रीय चिन्ता और ध्यान में अवस्थित करने का जो अथक प्रयत्न उन्होंने किया है वह अविस्मरणीय है। ‘गुदगुदी’ उनकी कहानी है उन्ही की जबानी। उनकी यह जीवनगाथा है उस व्यक्ति की, जिसने अपना पूरा जीवन समाज और सामाजिक चिंताओं को समर्पित किया। उनका गद्य लेखक का गद्य नहीं है पर वह मानवीय सहजता, ऊष्मा और सच्चे मर्म से भरापूरा है। उसमें साहित्य, संकल्प और निष्ठा की नैतिक आभा है जिससे आलोड़ित हुए बिना आप रह नहीं सकते।
About Author
चण्डी प्रसाद भट्ट का जन्म २३ जून १९३४, गोपेश्वर, जि़ला चमोली में हुआ था। एक सर्वोदय नेता के रूप में आपकी विख्यात पहचान है। आपकी मूल संस्था 'दशोली ग्राम स्वराज्य मण्डल’ है। आपका समस्त जीवन हिमालय क्षेत्र के विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक विकास से जुड़ा रहा है। आप चिपको आन्दोलन के प्रेरणास्रोत हैं। पिछले पाँच दशकों से आपके द्वारा ऊपरी अलकनन्दा घाटी क्षेत्रों में पारिस्थितिकी विकास शिविरों के माध्यम से जनचेतना विकास एवं युवाओं व महिलाओं की भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण हेतु सराहनीय कार्य सम्पादित किये गये हैं, जिसका संज्ञान पूरे विश्व द्वारा लिया गया है। यात्राओं के माध्यम से आपने हिमालय क्षेत्र के समस्त प्रदेशों एवं लगभग समस्त नदियों का अध्ययन किया है।
आपको सराहनीय कार्यों हेतु अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें महामहिम राष्ïट्रपति जी द्वारा पद्मश्री (1986), पद्मभूषण (2005) एवं गाँधी शान्ति पुरस्कार (2013) शामिल हैं। वर्ष 1982 में रमन मैग्सेसे पुरस्कार, 1987 यू.एन.ई.पी. 'ग्लोबल फाइव हंड्रेड’ पुरस्कार सहित देश-विदेश के अनेक विश्वविद्यालयों द्वारा डी.लिट्. की मानद उपाधि से भी आपको सम्मानित किया गया है।
आपकी छह पुस्तकें प्रकाशित हैं, जिनमें वर्ष 2011 में प्रकाशित 'पर्वत-पर्वत बस्ती-बस्ती’ भी शामिल है और अनेक लेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं।
- Over 27,000 Pin Codes Served: Nationwide Delivery Across India!
- Upon confirmation of your order, items are dispatched within 24-48 hours on business days.
- Certain books may be delayed due to alternative publishers handling shipping.
- Typically, orders are delivered within 5-7 days.
- Delivery partner will contact before delivery. Ensure reachable number; not answering may lead to return.
- Study the book description and any available samples before finalizing your order.
- To request a replacement, reach out to customer service via phone or chat.
- Replacement will only be provided in cases where the wrong books were sent. No replacements will be offered if you dislike the book or its language.
Note: Saturday, Sunday and Public Holidays may result in a delay in dispatching your order by 1-2 days.
Use code FIRSTORDER to get 10% off your first order.
Use code REKHTA10 to get a discount of 10% on your next Order.
You can also Earn up to 20% Cashback with POP Coins and redeem it in your future orders.