Prem aur kranti (faiz ahmad faiz ki jiwani )
Earn Popcoins
Author | Ali Madih Hashmi (Anu. Ashok Kumar ) |
Language | Hindi |
Publisher | Setu prakashan |
Pages | 415 |
ISBN | 978-93-89830-72-9 |
Book Type | Paperback |
Item Weight | 0.328 kg |
Dimensions | 129 x 198 mm |
Edition | 1st |
Prem aur kranti (faiz ahmad faiz ki jiwani )
About Book
फैज़ अहमद फ़ैज़ अपने जीवन-काल में ही राष्ट्रीय सीमाओं से परे अनेक मुल्कों के शायर थे और वह एक विश्व-कवि के रूप में दिवंगत हुए। 'प्रेम और क्रांति' हालिया ज़माने के सबसे मशहूर उर्दू शायर फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ की पहली मुकम्मल जीवनी है। यह उस शख्स के विभिन्न पक्षों को सामने लाती है-एक एक्टिविस्ट, एक क्रांतिकारी, एक पारिवारिक व्यक्ति, जिंदगी को गहराई से समझने वाला एक इनसान-और उनकी जिंदगी और ज़माने के संदर्भो में उनकी शायरी की बाबत एक समझ भी पेश करती है। विभाजन की महाविभीषिका अपनी आँखों देख चुके फ़ैज़ ने उसे अपनी शायरी के ज़रिये भी समझने की कोशिश की। पाकिस्तान की शक्ल में नये बने राष्ट्र में उन्होंने अहम भूमिका निभायी, न सिर्फ सांस्कृतिक दूत के तौर पर बल्कि पत्रकार और असहमति की एक ख़ास आवाज़ के रूप में भी, जिसे किसी भी सूरत में कभी ख़ामोश नहीं किया जा सका। फैज़ ने कई दीर्घजीवी सांस्कृतिक संस्थान भी खड़े किये। वह एक शिक्षाविद् भी थे। उन्हें मरणोपरांत पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज़ से विभूषित किया गया, पर अपने जीवन-काल में उन्होंने अपने वामपंथी रुझान तथा निरंकुश सरकारों की मुखर आलोचना के कारण कई बार जेल की सजा भुगती और फाँसी के खतरे का भी सामना किया। फैज़ के नाती द्वारा लिखी गयी यह किताब पाठकों के लिए फ़ैज़ को जानने-समझने का एक विरल माध्यम है।
About Author
मनोचिकित्सक, लेखक और अनुवादक हैं। उनकी नवीनतम पुस्तक है-व्हॉट विल यू गिव फॉर दिस ब्यूटी?
फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ के सबसे बड़े नाती डॉ. हाशमी पाकिस्तान के फ़ैज़ फाउंडेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं और फ़ैज़ फाउंडेशन इंक (अमरीका) के अध्यक्ष। लाहौर में रहते हैं, वहाँ पढ़ाते हैं और मनोचिकित्सक के तौर पर अपनी सेवाएं देते हैं।
फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ की यह जीवनी फ़ैज़ के परिवार और फ़ैज़ फाउंडेशन ट्रस्ट (पाकिस्तान) के द्वारा अधिकृत है।
Contact our customer service in case of return or replacement. Enjoy our hassle-free 7-day replacement policy.
Use code FIRSTORDER to get 10% off your first order.
Use code REKHTA10 to get a discount of 10% on your next Order.
You can also Earn up to 20% Cashback with POP Coins and redeem it in your future orders.