Look Inside
Muktigatha
Muktigatha

Muktigatha

Regular price Rs. 245
Sale price Rs. 245 Regular price Rs. 275
Unit price
Save 11%
11% off
Tax included.

Earn Popcoins

Size guide

Pay On Delivery Available

Rekhta Certified

7 Day Easy Return Policy

Muktigatha

Muktigatha

Cash-On-Delivery

Cash On Delivery available

Plus (F-Assured)

7-Days-Replacement

7 Day Replacement

Product description
Shipping & Return
Offers & Coupons
Read Sample
Product description

About Book

मराठी के विख्यात कवि नामदेव ढसाल की कविताओं के चयन के हिंदी अनुवाद का महत्त्वपूर्ण प्रयास है। चयनकर्ता एवं अनुवादक सुपरिचित लेखक निशिकान्त ठकार हैं। यह प्रभावशाली, नया और किंचित् भिन्न अनुवाद भाषा में नयी संपन्नता लाया है; नामदेव ढसाल के इस संकलन का प्रकाशन इसीलिए विशेष महत्त्व रखता है। नामदेव ढसाल मराठी और भारतीय दलित कविता के सर्वाधिक व्यापक और प्रशस्त स्वर हैं। तेलुगु और मराठी की दलित कविता ने समस्त भारतीय कविता को गहराई से प्रभावित किया और तब से भारतीय कविता वही नहीं रह गयी जो पहले थी। नामदेव ढसाल की कविता और सारी दलित कविता व्यवस्था विरोधी, सत्ता विरोधी परिवर्तनकामी कविता है। ढसाल की कविता हमें बेहतर इंसान बनाती है। नामदेव ढसाल हमारे समाज और जीवन की निर्मम आलोचना और भर्त्सना करते हैं-वर्ण व्यवस्था, संसदीय राजनीति, पूँजीवाद, नस्लभेद, साम्राज्यवाद और खुद व्यक्ति की धूर्तता और पतन। ढसाल बाहरी और भीतरी पतन को जोड़कर देखते हैं। इस चयन को पढ़ते हुए कुछ कविताएँ हमें हिला देती हैं । माँ और रमाबाई, प्रेमिका और पत्नी पर लिखी कविताएँ भारतीय कविता की अक्षय निधि हैं। ढसाल संपूर्ण मनुष्य और जीवन के कवि हैं। नामदेव ढसाल ने मराठी और ब्याज से हिंदी को भी नया सौंदर्य दिया। निशिकांत ठकार के अनुवाद ने हमें कुछ नये पद जैसे जनमगाँव, कानाबाती, निद्रानाश और सम सोच वाले सच्चे वामी, दिये और हिंदी को समृद्ध किया जो कि अनुवाद का एक ज़रूरी काम है। इस संग्रह में ढसाल के कवि के नये-नये पक्ष प्रगट होते हैं और भारतीय कविता की संपन्नता सिद्ध होती है। यह चयन नामदेव ढसाल के पूरे कवि व्यक्तित्व को प्रस्तुत करता है, सर्वांगीण।

About Author

ङ्क्षहदी तथा मराठी के आलोचक तथा सुविख्यात अनुवादक निशिकांत ठकार का जन्म 11 जून 1935 को हुआ। लगभग 38 वर्षों तक ङ्क्षहदी के अध्यापक। अब तक 60 पुस्तकें प्रकाशित, जिनमें 26 ङ्क्षहदी तथा 34 मराठी में हैं। दोतरफा अनुवादक होने के नाते उन्होंने ङ्क्षहदी में 20 और मराठी में 20 अनुवाद किये हैं। उनके अनेक अनुवाद काफी चॢचत रहे हैं। साहित्य अकादमी पुरस्कार, महाराष्ïट्र ङ्क्षहदी साहित्य अकादमी का मुक्तिबोध पुरस्कार के अतिरिक्त अब तक उन्हें 15 राष्ïट्रीय तथा राज्यस्तरीय पुरस्कारों से तथा जीवनगौरवों से नवाजा गया है।

संपर्क : द्वारा-चंद्रकांत पाटील, ए-501,ऋतुरंग अपार्टमेंट, कोथरूड, पुणे-411038

Shipping & Return

Contact our customer service in case of return or replacement. Enjoy our hassle-free 7-day replacement policy.

Offers & Coupons

Use code FIRSTORDER to get 10% off your first order.


Use code REKHTA10 to get a discount of 10% on your next Order.


You can also Earn up to 20% Cashback with POP Coins and redeem it in your future orders.

Read Sample

Customer Reviews

Be the first to write a review
0%
(0)
0%
(0)
0%
(0)
0%
(0)
0%
(0)

Related Products

Recently Viewed Products