{"title":"Dushyant Kumar Books","description":"\u003cp\u003eDushyant Kumar Books capture the voice of change, realism, and revolution in modern Hindi poetry. Known for introducing a new wave of thought in \u003cem data-start=\"145\" data-end=\"159\"\u003eHindi ghazal\u003c\/em\u003e writing, his works reflect social awareness, political insight, and the struggles of common people. Dushyant’s poetry combines simplicity with sharp expression, inspiring readers to question injustice and dream of transformation. His powerful verses, filled with emotion and courage, continue to influence generations of poets and readers who admire his fearless and thought-provoking literary style\u003c\/p\u003e","products":[{"product_id":"aawazon-ke-ghere","title":"Aawazon Ke Ghere","description":"\u003cp\u003eअपने आप से, अपने परिवेश और व्यवस्था से नाराज़ कवि के रूप में दुष्यन्त कुमार की कविताएँ हिन्दी का एक आवश्यक हिस्सा बन चुकी हैं। आठवें दशक के मध्य और उत्तरार्ध में अपनी धारदार रचनाओं के लिए बहुचर्चित दुष्यन्त जिस आग में होम हुए, उसे उनकी रचनाओं में लम्बे समय तक महसूस किया जाता रहेगा।\u003c\/p\u003e\n\n\u003cp\u003e‘आवाज़ों के घेरे’ दुष्यन्त कुमार का एक ज़रूरी कविता-संग्रह है। इसमें धुआँ-धुआँ होती उस शख़्सियत को साफ़ तौर पर पहचाना जा सकता है, जिसे दुष्यन्त कहा जाता है। समग्रत: ये विरोध की कविताएँ हैं लेकिन रचनात्मक स्तर पर कवि का यह विरोध व्यवस्था से अधिक अपने आप से है, जहाँ व्यक्ति न होकर वह एक वर्ग है—मुट्ठियों को बाँधता और खोलता। बाँधना, जो उसकी ज़रूरत है और खोलना, मजबूरी। एक प्रकार की निरर्थकता और ठहराव का जो बोध इन कविताओं में है, वह सार्थक और गतिशील होने की गहरी छटपटाहट से भरा हुआ है। स्पष्टत: कवि का यही द्वन्द्व और छटपटाहट इन कविताओं का रचनाधाय है, जिसे सहज और सार्थक अभिव्यक्ति मिली है।\u003c\/p\u003e\n\n\u003cp\u003eदुष्यन्त लय के कवि हैं, इसलिए मुक्तछन्द होकर भी ये कविताएँ छन्दमुक्त नहीं हैं। साथ ही यहाँ उनके कुछ गीत भी हैं और बाद में सामने आई बेहतरीन ग़ज़लों की आहटें भी। संक्षेप में, यह संग्रह दुष्यन्त की असमय समाप्त हो गई काव्य-यात्रा का एक महत्त्वपूर्ण पड़ाव है।\u003c\/p\u003e","brand":"Rajkamal","offers":[{"title":"Hardbound","offer_id":37241782108322,"sku":null,"price":286.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0355\/1415\/5141\/products\/wHAc7WWgFW_a093ebe1-5c4d-4534-8860-d97c3e8c6ad7.jpg?v=1679986947"},{"product_id":"saaye-mein-dhoop","title":"Saaye Mein Dhoop","description":"\u003cp\u003eजिंदगी में कभी-कभी ऐसा दौर आता है जब तकलीफ गुनगुनाहट के रास्ते बाहर आना चाहती है । उसमे फंसकर गेम-जाना और गेम-दौरां तक एक हो जाते हैं । ये गजलें दरअसल ऐसे ही एक दौर की देन हैं । यहाँ मैं साफ़ कर दूँ कि गजल मुझ पर नाजिल नहीं हुई । मैं पिछले पच्चीस वर्षों से इसे सुनता और पसंद करता आया हूँ और मैंने कभी चोरी-छिपे इसमें हाथ भी आजमाया है । लेकिन गजल लिखने या कहने के पीछे एक जिज्ञासा अक्सर मुझे तंग करती रही है और वह है कि भारतीय कवियों में सबसे प्रखर अनुभूति के कवि मिर्जा ग़ालिब ने अपनी पीड़ा की अभिव्यक्ति के लिए गजल का माध्यम ही क्यों चुना ? और अगर गजल के माध्यम से ग़ालिब अपनी निजी तकलीफ को इतना सार्वजानिक बना सकते हैं तो मेरी दुहरी तकलीफ (जो व्यक्तिगत भी है और सामाजिक भी) इस माध्यम के सहारे एक अपेक्षाकृत व्यापक पाठक वर्ग तक क्यों नहीं पहुँच सकती ? मुझे अपने बारे में कभी मुगालते नहीं रहे । मैं मानता हूँ, मैं ग़ालिब नहीं हूँ । उस प्रतिभा का शतांश भी शायद मुझमें नहीं है । लेकिन मैं यह नहीं मानता कि मेरी तकलीफ ग़ालिब से कम हैं या मैंने उसे कम शिद्दत से महसूस किया है । हो सकता है, अपनी-अपनी पीड़ा को लेकर हर आदमी को यह वहम होता हो...लेकिन इतिहास मुझसे जुडी हुई मेरे समय की तकलीफ का गवाह खुद है । बस...अनुभूति की इसी जरा-सी पूँजी के सहारे मैं उस्तादों और महारथियों के अखाड़े में उतर पड़ा ।                                                                                                                                                                                                                                                       Jindgi mein kabhi-kabhi aisa daur aata hai jab takliph gunagunahat ke raste bahar aana chahti hai. Usme phanskar gem-jana aur gem-dauran tak ek ho jate hain. Ye gajlen darasal aise hi ek daur ki den hain. Yahan main saaf kar dun ki gajal mujh par najil nahin hui. Main pichhle pachchis varshon se ise sunta aur pasand karta aaya hun aur mainne kabhi chori-chhipe ismen hath bhi aajmaya hai. Lekin gajal likhne ya kahne ke pichhe ek jigyasa aksar mujhe tang karti rahi hai aur vah hai ki bhartiy kaviyon mein sabse prkhar anubhuti ke kavi mirja galib ne apni pida ki abhivyakti ke liye gajal ka madhyam hi kyon chuna ? aur agar gajal ke madhyam se galib apni niji takliph ko itna sarvjanik bana sakte hain to meri duhri takliph (jo vyaktigat bhi hai aur samajik bhi) is madhyam ke sahare ek apekshakrit vyapak pathak varg tak kyon nahin pahunch sakti ? mujhe apne bare mein kabhi mugalte nahin rahe. Main manta hun, main galib nahin hun. Us pratibha ka shatansh bhi shayad mujhmen nahin hai. Lekin main ye nahin manta ki meri takliph galib se kam hain ya mainne use kam shiddat se mahsus kiya hai. Ho sakta hai, apni-apni pida ko lekar har aadmi ko ye vaham hota ho. . . Lekin itihas mujhse judi hui mere samay ki takliph ka gavah khud hai. Bas. . . Anubhuti ki isi jara-si punji ke sahare main ustadon aur maharathiyon ke akhade mein utar pada.\u003c\/p\u003e","brand":"Rajkamal","offers":[{"title":"Hardbound","offer_id":37246966530210,"sku":null,"price":286.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0355\/1415\/5141\/products\/DIObStISKA_684bbdd8-c172-4e7e-897d-ccdb268533f9.jpg?v=1679987191"},{"product_id":"aangan-mein-ek-vriksha","title":"Aangan Mein Ek Vriksha","description":"\u003cp\u003eदुष्यन्त कुमार ने बहुत कुछ लिखा पर जिन अच्छी कृतियों से उनके रचनात्मक वैभव का पता चलता है, यह उपन्यास उनमें से एक है।\n\u003cbr\u003eउपन्यास में एक सामन्ती परिवार और उसके परिवेश का चित्रण है। सामन्त ज़मीन और उससे मिलनेवाली दौलत को क़ब्ज़े में रखने के लिए न केवल ग़रीब किसानों, अपने नौकर-चाकरों और स्त्रियों का शोषण और उत्पीड़न करता है, बल्कि स्वयं को और जिन्हें वह प्यार करता है, उन्हें भी बर्बादी की तरफ़ ठेलता है, इसका यहाँ मार्मिक चित्रण किया गया है।\n\u003cbr\u003eउपन्यास बड़ी शिद्दत से दिखाता है कि अन्तत: सामन्त भी मनुष्य ही होता है और उसकी भी अपनी मानवीय पीड़ाएँ होती हैं, पर अपने वर्गीय स्वार्थ और शोषकीय रुतबे को बनाए रखने की कोशिश में वह कितना अमानवीय होता चला जाता है, इसका ख़ुद उसे भी अहसास नहीं होता।\n\u003cbr\u003eउपन्यास के सारे चरित्र चाहे वह चन्दन, भैनाजी, माँ, पिताजी और मंडावली वाली भाभी हों या फिर मुंशीजी, यादराम, भिक्खन चमार आदि निचले वर्ग के हों—सब अपने परिवेश में पूरी जीवन्तता और ताज़गी के साथ उभरते हैं। उपन्यासकार कुछ ही वाक्यों में उनके पूरे व्यक्तित्व को उकेरकर रख देता है, और अपनी परिणति में कथा पाठक को स्तब्ध तथा द्रवित कर जाती है।\n\u003cbr\u003eदुष्यन्त कुमार की भाषा के तेवर की बानगी यहाँ भी देखने को मिलती है—कहीं एक भी शब्द न फ़ालतू, न सुस्त।\n\u003cbr\u003eअत्यन्त पठनीय तथा मार्मिक कथा-रचना।                                                                                                                                                                                                                                                       Dushyant kumar ne bahut kuchh likha par jin achchhi kritiyon se unke rachnatmak vaibhav ka pata chalta hai, ye upanyas unmen se ek hai. Upanyas mein ek samanti parivar aur uske parivesh ka chitran hai. Samant zamin aur usse milnevali daulat ko qabze mein rakhne ke liye na keval garib kisanon, apne naukar-chakron aur striyon ka shoshan aur utpidan karta hai, balki svayan ko aur jinhen vah pyar karta hai, unhen bhi barbadi ki taraf thelta hai, iska yahan marmik chitran kiya gaya hai. \n\u003cbr\u003eUpanyas badi shiddat se dikhata hai ki antat: samant bhi manushya hi hota hai aur uski bhi apni manviy pidayen hoti hain, par apne vargiy svarth aur shoshkiy rutbe ko banaye rakhne ki koshish mein vah kitna amanviy hota chala jata hai, iska khud use bhi ahsas nahin hota. \n\u003cbr\u003eUpanyas ke sare charitr chahe vah chandan, bhainaji, man, pitaji aur mandavli vali bhabhi hon ya phir munshiji, yadram, bhikkhan chamar aadi nichle varg ke hon—sab apne parivesh mein puri jivantta aur tazgi ke saath ubharte hain. Upanyaskar kuchh hi vakyon mein unke pure vyaktitv ko ukerkar rakh deta hai, aur apni parinati mein katha pathak ko stabdh tatha drvit kar jati hai. \n\u003cbr\u003eDushyant kumar ki bhasha ke tevar ki bangi yahan bhi dekhne ko milti hai—kahin ek bhi shabd na faltu, na sust. \n\u003cbr\u003eAtyant pathniy tatha marmik katha-rachna.\u003c\/p\u003e","brand":"Rajkamal","offers":[{"title":"Hardbound","offer_id":37246967218338,"sku":null,"price":405.0,"currency_code":"INR","in_stock":false},{"title":"Paperback","offer_id":43976989638893,"sku":null,"price":193.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0355\/1415\/5141\/products\/fz4XAOZbpk_aeced250-5e7b-47f2-81c6-35880fbae3db.jpg?v=1679987265"},{"product_id":"chhote-chhote-sawal","title":"Chhote Chhote Sawal","description":"\u003cp\u003eछोटे-छोटे सवाल—यानी हमारे शैक्षिक ढाँचे पर, और कहीं भी बैठ उसे बनाते, बिगाड़ते चन्द दकियानूस दिमाग़ों की भ्रष्ट कारगुज़ारियों पर लगे बड़े-बड़े प्रश्नचिह्न। ऐसे प्रश्नचिह्न, जो दिन-ब-दिन फंदे की तरह कसते जा रहे हैं और न सिर्फ़ क़स्बाई स्कूल-कॉलेज, बल्कि नगरीय-महानगरीय विद्यालय-महाविद्यालय तक जिनकी गिरफ़्त में दम तोड़ते लग रहे हैं।\n\u003cbr\u003eयह उपन्यास बड़े-बड़े सवालों से भी बड़े कुछ ऐसे ही छोटे-छोटे सवालों से सीधे टकराने की हिमायत करता है।\n\u003cbr\u003eनिस्सन्देह, एक अंचल विशेष से जुड़कर भी यह उपन्यास राष्ट्रव्यापी शिक्षा-समस्याओं की दोषपूर्ण बुनियाद को हिलाने की ताक़त रखता है।                                                                                                                                                                                                                                                       Chhote-chhote saval—yani hamare shaikshik dhanche par, aur kahin bhi baith use banate, bigadte chand dakiyanus dimagon ki bhrasht karaguzariyon par lage bade-bade prashnchihn. Aise prashnchihn, jo din-ba-din phande ki tarah kaste ja rahe hain aur na sirf qasbai skul-kaulej, balki nagriy-mahanagriy vidyalay-mahavidyalay tak jinki giraft mein dam todte lag rahe hain. Ye upanyas bade-bade savalon se bhi bade kuchh aise hi chhote-chhote savalon se sidhe takrane ki himayat karta hai. \n\u003cbr\u003eNissandeh, ek anchal vishesh se judkar bhi ye upanyas rashtravyapi shiksha-samasyaon ki doshpurn buniyad ko hilane ki taqat rakhta hai.\u003c\/p\u003e","brand":"Rajkamal","offers":[{"title":"Paperback","offer_id":43977007956205,"sku":null,"price":150.0,"currency_code":"INR","in_stock":false},{"title":"Hardbound","offer_id":37518900887714,"sku":null,"price":715.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0355\/1415\/5141\/products\/SxkLX7SQ5x_c3ba7ef0-e4ae-49b0-a949-299ef19c39e7.jpg?v=1679990345"},{"product_id":"ek-kanth-vishpai","title":"Ek Kanth Vishpai","description":"\u003cp\u003eशिव-सती प्रसंग को आधार बनाकर लिखी गई इस काव्य-नाटिका में दुष्यन्त कुमार ने बड़ी बेबाकी से कई ऐसे प्रसंगों को उठाया है जो हमारे समय में प्रासंगिक हैं। देवताओं में शिव ऐसे मिथक हैं जो औरों से बिलकुल अलग आभावाले हैं। इस शिव की ख़ासियत यही है कि अगर इनका तीसरा नेत्र खुल गया तो फिर दुनिया को ख़ाक होते देर नहीं लगेगी। सभी प्रार्थना करते हैं कि यह नेत्र यूँ ही बन्द रहे। क्या यह शिव उस आम आदमी की शक्ति का पर्याय नहीं जिसके जगने पर सत्ताधीशों को ज़मींदो़ज़ होते देर नहीं लगती। ये सत्ताधीश अपनी भलाई इसी में समझते हैं कि शिव अपना नेत्र बन्द रखें। अर्थात् जनता अपनी शक्ति अपने सामर्थ्य को भूली रहे। वह सोयी ही रहे, किसी भी क़ीमत पर जगने न पाए। यह शिव जो कि एक जन-प्रतीक है, दुनिया भर के विष को अपने कण्ठ में समाहित किए हुए है। चार अंकों में फैला काव्य-नाट्य ‘एक कण्ठ विषपायी’ का वितान कुछ ऐसा ही है।\n\u003cbr\u003eकाव्य-नाटिका ‘एक कण्ठ विषपायी’ में एक पात्र है ‘सर्वहत’ जो अनायास ही उभरकर आधुनिक प्रजा का प्रतीक बन गया। दरअसल यह सर्वहत उस सर्वहारा वर्ग का ही प्रतिनिधि है जो हर जगह उपेक्षित रहता है। एक जगह यह सर्वहत कहता है—‘मैं सुनता हूँ...मैं सब कुछ सुनता हूँ, सुनता ही रहता हूँ, देख नहीं सकता हूँ, सोच नहीं सकता हूँ और सोचना मेरा काम नहीं है। उससे मुझे लाभ क्या मुझको तो आदेश चाहिए। मैं तो शासक नहीं प्रजा हूँ। मात्र भृत्य हूँ केवल सुनना मेरा स्वभाव है।’ क्या आज भी जनता की यही स्थिति नहीं है? वह मूकद्रष्टा की भूमिका में होती है। जनता के सेवक के नाम पर शासन करनेवाले नेता और नौकरशाह अपने को अधिनायक समझने लगते हैं। लोकतंत्र भी आज महज़ एक मज़ाक़ बनकर रह गया है। वंशवाद, परिवारवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद से आज सभी दल आप्लावित हैं। एक जगह सर्वहत कहता भी है—‘शासन के ग़लत-सलत झोंकों के आगे भी फ़सलों-से विनयी हम बिछे रहे। निर्विवाद हमारे व्यक्तित्व के लहलहाते हुए खेतों से होकर दक्ष ने बहुत-सी पगडंडियाँ बनाईं, कर दीं सब फ़सलें बर्बाद।’                                                                                                                                                                                                                                                       Shiv-sati prsang ko aadhar banakar likhi gai is kavya-natika mein dushyant kumar ne badi bebaki se kai aise prsangon ko uthaya hai jo hamare samay mein prasangik hain. Devtaon mein shiv aise mithak hain jo auron se bilkul alag aabhavale hain. Is shiv ki khasiyat yahi hai ki agar inka tisra netr khul gaya to phir duniya ko khak hote der nahin lagegi. Sabhi prarthna karte hain ki ye netr yun hi band rahe. Kya ye shiv us aam aadmi ki shakti ka paryay nahin jiske jagne par sattadhishon ko zamindoz hote der nahin lagti. Ye sattadhish apni bhalai isi mein samajhte hain ki shiv apna netr band rakhen. Arthat janta apni shakti apne samarthya ko bhuli rahe. Vah soyi hi rahe, kisi bhi qimat par jagne na paye. Ye shiv jo ki ek jan-prtik hai, duniya bhar ke vish ko apne kanth mein samahit kiye hue hai. Char ankon mein phaila kavya-natya ‘ek kanth vishpayi’ ka vitan kuchh aisa hi hai. Kavya-natika ‘ek kanth vishpayi’ mein ek patr hai ‘sarvhat’ jo anayas hi ubharkar aadhunik prja ka prtik ban gaya. Darasal ye sarvhat us sarvhara varg ka hi pratinidhi hai jo har jagah upekshit rahta hai. Ek jagah ye sarvhat kahta hai—‘main sunta hun. . . Main sab kuchh sunta hun, sunta hi rahta hun, dekh nahin sakta hun, soch nahin sakta hun aur sochna mera kaam nahin hai. Usse mujhe labh kya mujhko to aadesh chahiye. Main to shasak nahin prja hun. Matr bhritya hun keval sunna mera svbhav hai. ’ kya aaj bhi janta ki yahi sthiti nahin hai? vah mukadrashta ki bhumika mein hoti hai. Janta ke sevak ke naam par shasan karnevale neta aur naukarshah apne ko adhinayak samajhne lagte hain. Loktantr bhi aaj mahaz ek mazaq bankar rah gaya hai. Vanshvad, parivarvad, jativad, kshetrvad se aaj sabhi dal aaplavit hain. Ek jagah sarvhat kahta bhi hai—‘shasan ke galat-salat jhonkon ke aage bhi faslon-se vinyi hum bichhe rahe. Nirvivad hamare vyaktitv ke lahalhate hue kheton se hokar daksh ne bahut-si pagdandiyan banain, kar din sab faslen barbad. ’\u003c\/p\u003e","brand":"Rajkamal","offers":[{"title":"Hardbound","offer_id":37680701276322,"sku":null,"price":194.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0355\/1415\/5141\/products\/TCWegSJvfg_08c43e26-1d7b-4c8a-8f0a-85fac958f344.jpg?v=1679998721"},{"product_id":"surya-ka-swagat","title":"Surya Ka Swagat","description":"\u003cp\u003e...इधर तुम्हारी खूब खूब कविताएँ निकली हैं, जैसे एक सैलाब आ गया हो! कितने ही बारीक और सूक्ष्म अनुभव-बिम्बों को तुमने नयी-नयी तरह से आँका है। तुम्हारा एक नया रंग है...और छोटे-छोटे खण्डों में जीवन को बाँधने की उनमें अकुलाहट है।...प्रगति और प्रयोग के लिए मैं जिन श्रेष्ठ तत्त्वों का समन्वय तुम्हारी कविताओं में पाता हूँ, उससे नयी कविता के भविष्य में मेरी आस्था और भी दृढ़ हो जाती है। जियो! श्री गिरिजाकुमार माथुर . . . idhar tumhari khoob khoob kavitayen nikli hain, jaise ek sailab aa gaya ho! kitne hi barik aur sookshm anubhav bimbon ko tumne nayi nayi tarah se anka hai. tumhara ek naya rang hai. . . aur chhote chhote khanDon mein jivan ko bandhane ki unmen akulahat hai. . . . pragati aur pryog ke liye main jin shreshth tattvon ka samanvay tumhari kavitaon mein pata hoon, usse nayi kavita ke bhavishya mein meri astha aur bhi driDh ho jati hai. jiyo! shri girijakumar mathur\u003c\/p\u003e","brand":"Vani Prakashan","offers":[{"title":"Paperback","offer_id":39801318834338,"sku":null,"price":121.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0355\/1415\/5141\/products\/69f4HyP6Tf_fef80ef5-d733-4d9e-a385-6ac39ea1a4da.jpg?v=1680007773"},{"product_id":"hamare-lokpriya-geetkar-dushyant-kumar","title":"Hamare Lokpriya Geetkar : Dushyant Kumar","description":"हिन्दी कविता में ऐसा बहुत-बहुत कम हुआ है कि कोई रचनाकार अपने लेखन की शुरूआत गीतों से करे, फिर नयी कविता लिखने की दिशा में मुड़ जाये और युगीन आकांक्षाओं, विडंबनाओं और मनःस्थितियों का चित्रण करके विपुल यश अर्जित करने के बाद पुनः गीत की एक शैली ग़ज़ल कहते हुए सफलता के शिखरों का स्पर्श करके सारे परिदृश्य की सूरत ही बदल डाले। दुष्यन्त कुमार ने कुछ ऐसा ही हंगामा खड़ा करके सम्पूर्ण साहित्य जगत को चौंका दिया। पहले पहल दुष्यन्त ने ‘धर्मयुग’ एवं ‘सारिका’ के माध्यम से अपनी ग़ज़लों में युगीन तड़प का अंकल किया और कविता के सामान्य एवं प्रबुद्ध पाठकों को चकित और विस्मित भी किया।","brand":"Vani Prakashan","offers":[{"title":"Paperback","offer_id":39815236321442,"sku":null,"price":145.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0355\/1415\/5141\/products\/C6SLkTYdbP_9a48597a-c5f0-438a-8ad1-8768f2a6507a.jpg?v=1680007870"},{"product_id":"dushyant-kumar-ki-ghazalon-ka-samikshatmak-adhyayan","title":"Dushyant Kumar Ki Ghazalon Ka Samikshatmak Adhyayan","description":"","brand":"Vani Prakashan","offers":[{"title":"Hardbound","offer_id":43052192039149,"sku":null,"price":194.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0355\/1415\/5141\/products\/1sYkkLvMIhXuXvOnsH1zYmhQ2o7Jcefu6_5bf9ab00-3712-4a09-88a0-f90974e524f3.jpg?v=1680017563"},{"product_id":"jalte-hue-van-ka-vasant","title":"Jalte Hue Van Ka Vasant","description":"","brand":"Vani Prakashan","offers":[{"title":"Hardbound","offer_id":43196654289133,"sku":null,"price":290.0,"currency_code":"INR","in_stock":true},{"title":"Paperback","offer_id":43196654321901,"sku":null,"price":145.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0355\/1415\/5141\/products\/1sFASwb0giNUo-_kjFyJBxX6HZiF4XzCu_fff1e1c7-378f-4bf1-996e-8f8a4bccd336.jpg?v=1680018297"},{"product_id":"hamare-lokpriya-geetkar-dushyant-kumar-1","title":"Hamare Lokpriya Geetkar : Dushyant Kumar","description":"","brand":"Vani Prakashan","offers":[{"title":"Hardbound","offer_id":43058005737709,"sku":null,"price":121.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0355\/1415\/5141\/products\/1cSTn6pO_vxFuteg7ANrdNX_iwnkdN2rR_2a911009-0fe5-40a3-b866-2075d21045f4.jpg?v=1680017893"}],"url":"https:\/\/rekhtabooks.com\/collections\/dushyant-kumar-books.oembed","provider":"Rekhta Books","version":"1.0","type":"link"}