{"title":"Abbas Tabish Books","description":"\u003cp\u003eAbbas Tabish is a renowned contemporary Urdu poet known for his captivating style and emotionally resonant poetry. His works reflect a deep understanding of human emotions, social realities, and the complexities of life. With a modern touch to traditional poetic forms, Abbas Tabish’s books offer a blend of philosophical insights, romantic expression, and lyrical beauty. His poetry connects deeply with readers, making him one of the most celebrated voices in today's Urdu literary scene. Whether you're seeking soulful ghazals or thought-provoking verses, Abbas Tabish’s books provide a compelling literary experience that stays with you.\u003c\/p\u003e","products":[{"product_id":"raks-jaari-hai","title":"Raks Jaari Hai","description":"\u003cp\u003eअब्बास ताबिश की ग़ज़लों में एक साधा हुआ रूमान है, जिसकी हदें इंसानी रूह और इंसानों की दूर-दूर तक फैली हुई दुनिया के तमामतर मसलों पर निगाह डालती हैं। वे पाकिस्तान से हैं और उर्दू शायरी की उस रवायत में हैं जिससे पाकिस्तान के साथ-साथ हिन्दुस्तान के लोग भी बख़ूबी परिचित हैं, और जिसके दीवाने दोनों मुल्कों में बराबर पाए जाते हैं।\n\u003cbr\u003eअहसास के उनके यहाँ कई रंग हैं, यानी ये नहीं कहा जा सकता कि वे सिर्फ़ इश्क़ के शायर हैं, या सिर्फ़, फ़लसफ़े की गुत्थियों को ही अपने अशआर में खोलते हैं, या सिर्फ़ दुनियावी समझ और ज़िन्दगी को ही अपना विषय बनाते हैं। उनके यहाँ यह सब भी है—मसलन यह शेर, ‘हम हैं सूखे हुए तालाब पे बैठे हुए हंस, जो तआल्लुक़ को निभाते हुए मर जाते हैं।’ इस शे’र में निहाँ विराग और लगाव हैरान कर देनेवाला है, उसको कहने का अन्दाज़ तो लाजवाब है ही। अपनी बात को कहने के लिए वे अपने अहसास को एक तस्वीर की शक्ल में हम तक पहुँचाते हैं जो पढ़ने-सुनने वाले के ज़ेहन में नक़्श हो जाता है।\n\u003cbr\u003e‘मैं कैसे अपने तवाज़ुन को बरकरार रक्खूँ, क़दम जमाऊँ तो साँसें उखड़ने लगती हैं’। इस शे’र में क्या एक भरा-पूरा आदमी अपने वजूद की चुनौतियों को सँभालने की जद्दोजहद में हलकान हमारे सामने साकार नहीं हो जाता? अब्बास ताबिश की विशेषताओं में यह चित्रात्मकता सबसे ज़्यादा ध्यान आकर्षित करती है। मिसाल के लिए एक और शे’र, ‘ये जो मैं भागता हूँ वक़्त से आगे-आगे, मेरी वहशत के मुताबिक़ ये रवानी कम है’।\n\u003cbr\u003eअब्बास ताबिश की चुनिन्दा ग़ज़लों का यह संग्रह उनकी अब तक प्रकाशित सभी किताबों की नुमायंदगी करता है। उम्मीद है हिन्दी के शायरी-प्रेमी पाठक इस किताब से उर्दू ग़ज़ल के एक और ताक़तवर पहलू से परिचित होंगे।                                                                                                                                                                                                                                                       Abbas tabish ki gazlon mein ek sadha hua ruman hai, jiski haden insani ruh aur insanon ki dur-dur tak phaili hui duniya ke tamamtar maslon par nigah dalti hain. Ve pakistan se hain aur urdu shayri ki us ravayat mein hain jisse pakistan ke sath-sath hindustan ke log bhi bakhubi parichit hain, aur jiske divane donon mulkon mein barabar paye jate hain. Ahsas ke unke yahan kai rang hain, yani ye nahin kaha ja sakta ki ve sirf ishq ke shayar hain, ya sirf, falasfe ki gutthiyon ko hi apne ashar mein kholte hain, ya sirf duniyavi samajh aur zindagi ko hi apna vishay banate hain. Unke yahan ye sab bhi hai—maslan ye sher, ‘ham hain sukhe hue talab pe baithe hue hans, jo taalluq ko nibhate hue mar jate hain. ’ is she’ra mein nihan virag aur lagav hairan kar denevala hai, usko kahne ka andaz to lajvab hai hi. Apni baat ko kahne ke liye ve apne ahsas ko ek tasvir ki shakl mein hum tak pahunchate hain jo padhne-sunne vale ke zehan mein naksh ho jata hai. \n\u003cbr\u003e‘main kaise apne tavazun ko barakrar rakkhun, qadam jamaun to sansen ukhadne lagti hain’. Is she’ra mein kya ek bhara-pura aadmi apne vajud ki chunautiyon ko sanbhalane ki jaddojhad mein halkan hamare samne sakar nahin ho jata? abbas tabish ki visheshtaon mein ye chitratmakta sabse zyada dhyan aakarshit karti hai. Misal ke liye ek aur she’ra, ‘ye jo main bhagta hun vakt se aage-age, meri vahshat ke mutabiq ye ravani kam hai’. \n\u003cbr\u003eAbbas tabish ki chuninda gazlon ka ye sangrah unki ab tak prkashit sabhi kitabon ki numayandgi karta hai. Ummid hai hindi ke shayri-premi pathak is kitab se urdu gazal ke ek aur taqatvar pahlu se parichit honge.\u003c\/p\u003e","brand":"Rajkamal","offers":[{"title":"Paperback","offer_id":39307455889570,"sku":null,"price":193.0,"currency_code":"INR","in_stock":false},{"title":"Hardbound","offer_id":43977098690797,"sku":null,"price":375.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0355\/1415\/5141\/products\/kEwQowYuqo_7cc74294-97c2-4de6-914e-b9fd5df5862a.jpg?v=1680002790"},{"product_id":"agar-main-sher-na-kahta","title":"Agar Main Sher Na Kahta","description":"\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eAbout Book\u003c\/strong\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e'अगर मैं शे'र न कहता' आ'लमी शोहरत-याफ़्ता अ'ब्बास ताबिश की चुनिन्दा गज़लों का देवनागरी में रूपांतरण है| उनकी शाइ'री में एक साधा हुआ रूमान है, जिसकी हदें इंसानी रूह और इसके आस-पास फैली हुई दुनिया के तमामतर मसलों पर निगाह डालती हैं।  उनके यहाँ एहसास के कई रंग हैं, यानी ये नहीं कहा जा सकता कि वे सिर्फ इ'श्क़ के शाइ'र हैं, या सिर्फ, फ़लसफ़े की गुत्थियों को ही अपने शे'र में खोलते हैं, या सिर्फ दुनियावी समझ और ज़िन्दगी को ही अपना विषय बनाते हैं।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eAbout Author\u003c\/strong\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eअ’ब्बास ताबिश पाकिस्तान के आ’लमी शोहरत-याफ़्ता शाइ'र हैं| उन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज, लाहौर से शिक्षा प्राप्त की और 1986 में उर्दू भाषा-साहित्य में एम. ए. करने के बा’द वहीं लेक्चरर हो गए| पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने ‘रावी’ नाम कि एक साहित्यिक पत्रिका का सम्पादन भी किया| इससे पहले वो कई उर्दू अख़बारों के लिए भी काम कर चुके थे|  अ’ब्बास ताबिश की शाइ’री की कुल पाँच किताबें “तम्हीद”, “आस्मान”, “मुझे दुआ’ओं में याद रखना”, “परों में शाम ढलती है” और “रक़्स दरवेश” प्रकाशित हो चुकी हैं| इन दिनों लाहौर में रहते हैं| उर्दू अदब की ख़िदमत के लिए उन्हें कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं |\u003cbr\u003e\u003cbr\u003e\u003cbr\u003e\u003cspan\u003eRead Sample Data\u003c\/span\u003e\u003cbr\u003e\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eफ़ेह्रिस्त\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cdiv\u003e\n\u003cp\u003e1 दश्त में प्यास बुझाते हुए मर जाते हैं\u003cbr\u003e2 पानी आँख में भर कर लाया जा सकता है\u003cbr\u003e3 हँसने नहीं देता कभी रोने नहीं देता\u003cbr\u003e4 ये अ’जब साअ’त-ए-रुख़्सत है कि डर लगता है\u003cbr\u003e5 मेरी तन्हाई बढ़ाते हैं चले जाते हैं\u003cbr\u003e6 पाँव पड़ता हुआ रस्ता नहीं देखा जाता\u003cbr\u003e7 आँख पे पट्टी बाँध के मुझको तन्हा छोड़ दिया है\u003cbr\u003e8 दी है वहशत तो ये वहशत ही मुसलसल हो जाए\u003cbr\u003e9 तेरे लिए सब छोड़ के तेरा न रहा मैं\u003cbr\u003e10 कोई मिलता नहीं ये बोझ उठाने के लिए\u003cbr\u003e11 बहुत बे-कार मौसम है मगर कुछ काम करना है\u003cbr\u003e12 बैठता उठता था मैं यारों के बीच\u003cbr\u003e13 कोई टकरा के सुबुक-सर भी तो हो सकता है\u003cbr\u003e14 न तुझसे है न गिला आस्मान से होगा\u003cbr\u003e15 याद कर कर के उसे वक़्त गुज़ारा जाए\u003cbr\u003e16 खा के सूखी रोटियाँ पानी के साथ\u003cbr\u003e17 वो आने वाला नहीं फिर भी आना चाहता है\u003cbr\u003e18 वो चाँद हो कि चाँद सा चेहरा कोई तो हो\u003cbr\u003e19 टूट जाने में खिलौनों की तरह होता है\u003cbr\u003e20 ऐसे तो कोई तर्क सुकूनत नहीं करता\u003cbr\u003e21 चाँद को तालाब मुझको ख़्वाब वापस कर दिया\u003cbr\u003e22 मकाँ भर हमको वीरानी बहुत है\u003cbr\u003e23 तेरी आँखों से अपनी तरफ़ देखना भी अकारत गया\u003cbr\u003e24 रातें गुज़ारने को तिरी रहगुज़र के साथ\u003cbr\u003e25 फ़क़त माल-ओ-ज़र-ए-दीवार-ओ-दर अच्छा नहीं लगता\u003cbr\u003e26 मह-रुख़ जो घरों से कभी बाहर निकल आए\u003cbr\u003e27 साँस के हम-राह शो’ले की लपक आने को है\u003cbr\u003e28 एक मुश्किल सी ब-हर-तौर बनी होती है\u003cbr\u003e29 दहन खोलेंगी अपनी सीपियाँ आहिस्ता आहिस्ता\u003cbr\u003e30 कस कर बाँधी गई रगों में दिल की गिरह तो ढीली है\u003cbr\u003e31 तेरी रूह में सन्नाटा है और मिरी आवाज़ में चुप\u003cbr\u003e32 ये किसके ख़ौफ़ का गलियों में ज़ह्र फैल गया\u003cbr\u003e33 झिलमिल से क्या रब्त निकालें कश्ती की तक़दीरों का\u003cbr\u003e34 निगाह-ए-अव्वलीं का है तक़ाज़ा देखते रहना\u003cbr\u003e35 सदा-ए-ज़ात के ऊँचे हिसार में गुम है\u003cbr\u003e36 बचपन का दौर अ’ह्द-ए-जवानी में खो गया\u003cbr\u003e37 एक क़दम तेग़ पे और एक शरर पर रक्खा\u003cbr\u003e38 मकाँ-भर हमको वीरानी बहुत है\u003cbr\u003e39 तिलिस्म-ए-ख़्वाब से मेरा बदन पत्थर नहीं होता\u003cbr\u003e40 साँस के शोर को झंकार न समझा जाए\u003cbr\u003e41 शायद किसी बला का था साया दरख़्त पर\u003cbr\u003e42 अ’जीब तौर की है अब के सरगिरानी मिरी\u003cbr\u003e43 हवा-ए-तेज़ तिरा एक काम आख़िरी है\u003cbr\u003e44 इतना आसाँ नहीं मसनद पे बिठाया गया मैं\u003cbr\u003e45 डूब कर भी न पड़ा फ़र्क़ गिराँ-जानी में\u003cbr\u003e46 पस-ए-दुआ’ न रहें क्यों उदासियाँ मेरी\u003cbr\u003e47 अभी से लाए हो क्यों दिल की राह पर उसको\u003cbr\u003e48 इसीलिए तो ये शामें उजड़ने लगती हैं\u003cbr\u003e49 बिछड़ के हमसे जो खोए गए हैं राह के बीच\u003cbr\u003e50 दिल दुखों के हिसार में आया\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cbr\u003e1\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eदश्त1 में प्यास बुझाते हुए मर जाते हैं\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eहम परिन्दे कहीं जाते हुए मर जाते हैं\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e1 जंगल रेगिस्तान\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eहम हैं सूखे हुए तालाब पे बैठे हुए हंस\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eजो तअ’ल्लुक़ को निभाते हुए मर जाते हैं\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eघर पहुँचता है कोई और हमारे जैसा\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eहम तिरे शह्र से जाते हुए मर जाते हैं\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eकिस तरह लोग चले जाते हैं उठ कर चुप-चाप\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eहम तो ये ध्यान में लाते हुए मर जाते हैं\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eउनके भी क़त्ल का इल्ज़ाम1 हमारे सर है\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eजो हमें ज़ह्र पिलाते हुए मर जाते हैं\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e1 दोष\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eये मोहब्बत की कहानी नहीं मरती लेकिन\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eलोग किरदार निभाते हुए मर जाते हैं\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eहम हैं वो टूटी हुई कश्तियों वाले ‘ताबिश’\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eजो किनारों को मिलाते हुए मर जाते हैं\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cbr\u003e2\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eपानी आँख में भर कर लाया जा सकता है\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eअब भी जलता शह्र बचाया जा सकता है\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eएक मोहब्बत और वो भी नाकाम मोहब्बत\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eलेकिन इससे काम चलाया जा सकता है\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eदिल पर पानी पीने आती हैं उम्मीदें\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eइस चश्मे में ज़ह्र मिलाया जा सकता है\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eमुझ गुमनाम से पूछते हैं फ़र्हाद-ओ-मज्नूँ1\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eइ’श्क़ में कितना नाम कमाया जा सकता है\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e1 प्रेम-कथा के नायक\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eये महताब1 ये रात की पेशानी2 का घाव\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eऐसा ज़ख़्म तो दिल पर खाया जा सकता है\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e1 चाँद 2 माथा\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eफटा-पुराना ख़्वाब है मेरा फिर भी ‘ताबिश’\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eइस में अपना आप छुपाया जा सकता है\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cbr\u003e3\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eहँसने नहीं देता कभी रोने नहीं देता\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eये दिल तो कोई काम भी होने नहीं देता\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eतुम माँग रहे हो मिरे दिल से मिरी ख़्वाहिश\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eबच्चा तो कभी अपने खिलोने नहीं देता\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eमैं आप उठाता हूँ शब-ओ-रोज़1 की ज़िल्लत2\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eये बोझ किसी और को ढोने नहीं देता\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e1 रात और दिन 2 रुस्वाई\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eवो कौन है उससे तो मैं वाक़िफ़1 भी नहीं हूँ\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eजो मुझको किसी और का होने नहीं देता\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e1 जानना, अवगत, परिचित\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e4\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eये अ’जब साअ’त-ए-रुख़्सत1 है कि डर लगता है\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eशह्र का शह्र मुझे रख़्त-ए-सफ़र2 लगता है\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e1 जुदाई का वक़्त 2 सफ़र का सामान, मुसाफ़िर का सामान\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eरात को घर से निकलते हुए डर लगता है\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eचाँद दीवार पे रक्खा हुआ सर लगता है\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eहमको दिल ने नहीं हालात ने नज़्दीक किया\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eधूप में दूर से हर शख़्स शजर1 लगता है\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e1 पेड़\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eजिस पे चलते हुए सोचा था कि लौट आऊँगा\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eअब वो रस्ता भी मुझे शह्र-बदर लगता है\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eमुझसे तो दिल भी मोहब्बत में नहीं ख़र्च हुआ\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eतुम तो कहते थे कि इस काम में घर लगता है\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eवक़्त लफ़्ज़ों1 से बनाई हुई चादर जैसा\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eओढ़ लेता हूँ तो सब ख़्वाब हुनर लगता है\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e1 शब्दों\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eइस ज़माने में तो इतना भी ग़नीमत1 है मियाँ\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eकोई बाहर से भी दरवेश अगर लगता है\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e1 ठीक, अच्छा, काम चलाऊ\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eअपने शजरे कि वो तस्दीक़1 कराए जा कर\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eजिसको ज़न्जीर पहनते हुए डर लगता है\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e1 सत्यापित\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eएक मुद्दत से मिरी माँ नहीं सोई ‘ताबिश’\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eमैंने इक बार कहा था मुझे डर लगता है\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cbr\u003e5\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eमेरी तन्हाई बढ़ाते हैं चले जाते हैं\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eहंस तालाब पे आते हैं चले जाते हैं\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eइसलिए अब मैं किसी को नहीं जाने देता\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eजो मुझे छोड़ के जाते हैं चले जाते हैं\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eमेरी आँखों से बहा करती है उनकी ख़ुश्बू\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eरफ़्तगाँ1 ख़्वाब में आते हैं चले जाते हैं\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e1 गुज़रे हुए लोग\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eशादी-ए-मर्ग का माहौल बना रहता है\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eआप आते हैं रुलाते हैं चले जाते हैं\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eकब तुम्हें इ’श्क़ पे मज्बूर किया है हमने\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eहम तो बस याद दिलाते हैं चले जाते हैं\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eआपको कौन तमाशाई समझता है यहाँ\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eआप तो आग लगाते हैं चले जाते हैं\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eहाथ पत्थर को बढ़ाऊँ तो सगान1-ए-दुनिया\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eहैरती2 बन के दिखाते हैं चले जाते हैं\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e1 कुत्ते 2 आश्चर्यचकित\u003c\/p\u003e\n\u003c\/div\u003e","brand":"Rekhta Publications","offers":[{"title":"Paperback","offer_id":40533827256482,"sku":null,"price":159.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0355\/1415\/5141\/products\/AgarMainSherNaKahta_Cover_a9f999e6-7c65-4578-88c5-2942683a6b3e.jpg?v=1680014441"},{"product_id":"lazzat-e-sukhan","title":"Lazzat-e-Sukhan : Combo Set","description":"पेश है बुक-सेट \"\u003ca href=\"https:\/\/rekhtabooks.com\/products\/lazzat-e-sukhan\" target=\"_blank\" rel=\"noopener noreferrer\"\u003eलज़्ज़त-ए-सुख़न\u003c\/a\u003e\" जिसमें अभिव्यक्ति की अहमियत बताने वाली और उसके आनन्द से शराबोर करने वाली ग़ज़लें शामिल हैं।\u003cbr data-mce-fragment=\"1\"\u003eBooks Included - \u003ca href=\"https:\/\/rekhtabooks.com\/products\/ghazal-ka-shor#\u0026amp;gid=1\u0026amp;pid=1\"\u003eGhazal Ka Shor\u003c\/a\u003e, \u003ca href=\"https:\/\/rekhtabooks.com\/collections\/for\/products\/lafz-mehfooz-kar-liye-jaayen?_pos=1\u0026amp;_sid=a3b5b15ae\u0026amp;_ss=r#\u0026amp;gid=1\u0026amp;pid=1\"\u003eLafz Mehfooz Kar Liye Jaayen\u003c\/a\u003e, \u003ca href=\"https:\/\/rekhtabooks.com\/collections\/bestseller\/products\/agar-main-sher-na-kahta?_pos=1\u0026amp;_sid=e47752ba0\u0026amp;_ss=r#\u0026amp;gid=1\u0026amp;pid=1\"\u003eAgar Main Sher Na Kehta\u003c\/a\u003e, \u003ca href=\"https:\/\/rekhtabooks.com\/products\/100-shaair-100-ghazlein\"\u003e100 Shayar 100 Ghazlein\u003c\/a\u003e\u003cbr data-mce-fragment=\"1\"\u003eAuthors - Compilation: Farhat Ehsas, Abbas Tabish, Zafar Iqbal, Asim Wasti\u003cbr data-mce-fragment=\"1\"\u003e","brand":"Rekhta Publications","offers":[{"title":"Paperback","offer_id":43003480473837,"sku":null,"price":756.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0355\/1415\/5141\/files\/COMBO-SET-7.jpg?v=1747646193"},{"product_id":"agar-main-sher-na-kahta-tn","title":"Agar Main Sher Na Kahta","description":null,"brand":"Rajkamal","offers":[{"title":"Paperback","offer_id":47886956364013,"sku":null,"price":193.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0355\/1415\/5141\/files\/agar_main_sher_na_kahta_copy_2.jpg?v=1742818531"}],"url":"https:\/\/rekhtabooks.com\/collections\/abbas-tabish-books.oembed","provider":"Rekhta Books","version":"1.0","type":"link"}